सब्सक्राइब करें

नए साल में खरीदने वाले हैं नई कार तो पहले पढ़ें यह खबर, ये हैं भारत की 10 सबसे सुरक्षित कार

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 04 Jan 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
global ncap crash test results for indian cars car safety rating ncap global ncap crash test ratings indian cars safety rating
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors
पिछले साल देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की कार एस-प्रेसो की जीरो सेफ्टी रेटिंग के बाद कार की सुरक्षा को लेकर काफी चर्चा हुई। इतना ही नहीं सुरक्षा के लिहाज से मजबूत पाई गई कारों के निर्माता टाटा मोटर्स ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर मारुति सुजुकी पर काफी चुटकी ली। नए साल अगर आप भी एक नई कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह जानना आपके लिए बेहद जरूरी है कि आपकी कार कितनी सुरक्षित है। दुनियाभर में कारों के सेफ्टी क्रैश टेस्ट के लिए प्रसिद्ध Global NCAP ने देश की कई कारों पर क्रैश टेस्ट किए और उसके परिणाम जारी किए। भारत में आमतौर पर नई कार खरीदते समय ग्राहक कार के माइलेज, लुक और कीमत पर पूरा ध्यान देते हैं। लेकिन यहां यह सवाल काफी अहम हो जाता है कि आप अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को कितनी प्राथमिकता देते हैं? हम यहां आपके बता रहे हैं साल 2020 की 10 सबसे सुरक्षित कारें कौन सी हैं। 
Trending Videos
global ncap crash test results for indian cars car safety rating ncap global ncap crash test ratings indian cars safety rating
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors (For Reference Only)
Tata Altroz 
Tata Altroz पहली मेड इन इंडिया छोटी कार है जिसे Global New Car Assessment Programme (ग्लोबल न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) (GNCAP) क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। Tata Altroz को भी अडल्ट पैसेंजर प्रोटेक्शन में 17 में से 16.13 पॉइंट मिले हैं। Tata Altroz को चाइल्ड पैसेंजर प्रोटेक्शन में इस कार को 49 में से 29 पॉइंट मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
global ncap crash test results for indian cars car safety rating ncap global ncap crash test ratings indian cars safety rating
Tata Nexon  - फोटो : Tata Motors
Tata Nexon 
Tata Nexon पहली मेड इन इंडिया compact SUV (एसयूवी) कार थी जिसे GNCAP ने 5 स्टार रेटिंग मिली। अडल्ट सेफ्टी के लिए टाटा नेक्सन को 17 में से 16.06 प्वाइंट्स मिले थे। कार में ड्यूल फ्रंट एयरबैग दिया गया है। 
global ncap crash test results for indian cars car safety rating ncap global ncap crash test ratings indian cars safety rating
Mahindra XUV300 - फोटो : Mahindra
Mahindra XUV300 
कॉम्पैक्ट एसयूवी Mahindra XUV300 को Global NCAP क्रेश टेस्ट में फाइव स्टार रेटिंग मिली है। Mahindra XUV300 एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 5-स्टार रेटिंग और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन कैटेगरी में 4-स्टार रेटिंग मिली। टेस्ट में Mahaindra XUV300 को 17 में से 16.42 स्कोर मिले। Tata Nexon के बाद यह देश की दूसरी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है, जिसे ये रेटिंग हासिल हुई है। 
विज्ञापन
global ncap crash test results for indian cars car safety rating ncap global ncap crash test ratings indian cars safety rating
Maruti Vitara Brezza - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Vitara Brezza 
विटारा ब्रेजा देश के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी की यह सबसे सुरक्षित कार है। इतना ही नहीं ब्रेजा मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में भी शुमार है।  इस कार को क्रैश टेस्ट में 4 स्टार रेटिंग मिली। कार को अडल्ट सेफ्टी के लिए 17 में 12.51 पॉइंट्स मिले। इस कार को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 4-स्टार रेटिंग और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन कैटेगरी में 2-स्टार रेटिंग मिली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed