सब्सक्राइब करें

नए साल में बढ़ेंगे Kia Sonet के दाम, नई प्राइस लिस्ट हुई लीक, जानें हर वेरिएंट की नई कीमत

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 04 Jan 2021 02:41 PM IST
विज्ञापन
kia sonet price hike in january 2021 kia sonet price hike details kia sonet price in india 2021
Kia Sonet - फोटो : Kia Motrors (File Photo)

Kia Motors (किआ मोटर्स) जल्द ही अपनी हाल ही में लॉन्च की गई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Sonet (सोनेट) की कीमतों की बढ़ाने की घोषणा करने वाली है। आधिकारिक तौर पर इसका एलान करने से पहले, 2021 किआ सोनेट की प्राइस लिस्ट इंटरनेट पर लीक हो गई है। लीक हुए दस्तावेज के मुताबिक, मॉडल के अलग-अलग वेरियंट्स की कीमत में 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। वहीं कंपनी ने कुछ वेरिएंट्स की कीमत में इजाफा नहीं किया है। संशोधन के बाद, एंट्री-लेवल THE पेट्रोल (1.2L) वैरिएंट की कीमत 6.79 लाख रुपये और टॉप मॉडल GTX + DT 6AT मॉडल की कीमत 13.19 लाख रुपये होगी। 

Trending Videos
kia sonet price hike in january 2021 kia sonet price hike details kia sonet price in india 2021
Kia Sonet - फोटो : Kia

बता दें कि लीक दस्तावेज के अनुसार, 1.0L टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही है। इस वेरिएंट की कीमत 9.49 लाख रुपये से शुरू होकर 12.99 लाख रुपये तक है। 1.2L HTE पेट्रोल की कीमत में लगभग 8,000 रुपये की बढ़ोतरी होगी, वहीं 1.2L HTK और HTK+ पेट्रोल मॉडल 10,000 रुपये तक महंगे हो जाएंगे। किआ सोनेट के सभी डीजल वेरिएंट्स की कीमतों में 20,000 रुपये का इजाफा होगा। किआ मोटर्स की यह कॉम्पैक्ट एसयूवी पिछले साल सितंबर के महीने में लॉन्च हुई थी। लॉन्चिंग के बाद से ही इसकी जबरदस्त बिक्री हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kia sonet price hike in january 2021 kia sonet price hike details kia sonet price in india 2021
Kia Sonet - फोटो : Kia

2021 Kia Sonet की नई कीमत

वेरिएंट नई कीमत (रुपये) अंतर (रुपये)
HTE 1.2L Petrol 6.79 लाख 8,000
HTK 1.2L Petrol 7.69 लाख 10,000
HTK+ 1.2L Petrol 8.55 लाख 10,000
HTK+ Turbo Petrol 9.49 लाख कोई बदलाव नहीं
HTK+ DCT Turbo Petrol 10.49 लाख कोई बदलाव नहीं
HTX Turbo Petrol 9.99 लाख कोई बदलाव नहीं
HTX+ Turbo Petrol 11.65 लाख कोई बदलाव नहीं
HTX+ DT Turbo Petrol 11.75 लाख कोई बदलाव नहीं
GTX+ Turbo Petrol 11.99 लाख कोई बदलाव नहीं
GTX+ DT Turbo Petrol 12.09 लाख कोई बदलाव नहीं
GTX+ DCT Turbo Petrol 12.89 लाख कोई बदलाव नहीं
GTX+ DT DCT Turbo Petrol 12.99 लाख कोई बदलाव नहीं
HTE Diesel 8.25 लाख 20,000
HTK Diesel 9.19 लाख 20,000
HTK+ Diesel 9.69 लाख 20,000
HTK+ AT Diesel 10.59 लाख 20,000
HTX Diesel 10.19 लाख 20,000
HTX+ Diesel 11.85 लाख 20,000
HTX+ DT Diesel 11.95 लाख 20,000
GTX+ Diesel 12.19 लाख 20,000
GTX+ DT Diesel 12.29 लाख 20,000
GTX+ AT Diesel 13.09 लाख 20,000
GTX DT AT Diesel 13.19 लाख 20,000
kia sonet price hike in january 2021 kia sonet price hike details kia sonet price in india 2021
Kia Sonet - फोटो : Kia

लग्जरी एसयूवी की फीलिंग

शोरूम में आने वाले युवा ग्राहकों को किआ सोनेट में जो चीज सबसे ज्यादा आकर्षित कर रही है वह है इसका डिजाइन। कार के वाइल्ड डिजाइन के साथ साथ किआ सोनेट की ढेरों अन्य खूबियां इसे वर्तमान समय की एक लग्जरी एसयूवी बनाती हैं। यह एक बेहद कमफर्टेबल एसयूवी है, जो कि लंबी दूरी की जर्नी में भी आपको थकान का अनुभव नहीं होने देती। इसके साथ ही यह वर्तमान समय की सबसे सुरक्षित गाड़ियों में से एक है। किआ सोनेट आपकी यात्रा को आराम के साथ साथ बेहद सुरक्षित भी बनाती है। शहरी इलाकों में जहां काफी भीड़भाड़ होती है, वहां कंजस्टेड गाड़ियां थकान देती हैं। लेकिन सोनेट की लग्जरी ड्राइव में भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी थकान नहीं होती। इसके अलावा वाइस कमांड, टचस्क्रीन आदि फीचर्स इसे एक लग्जरी एसयूवी बनाते हैं।

विज्ञापन
kia sonet price hike in january 2021 kia sonet price hike details kia sonet price in india 2021
kia sonet - फोटो : Crystal Auto (Twitter)

पहली बार दिए गए हैं ये फीचर

बाजार में इन दिनों सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की भरमार है। लेकिन जो बाकी एसयूवी से इसे अलग बनाता है वह हैं इसकी खासियतें। लुक और स्टाइल के मामले में सोनेट बेजोड़ है। सोनेट में कई ऐसे फीचर मिलते हैं, जो केवल लग्जरी कारों में आते हैं। यह पहली ऐसी एसयूवी है जिसमें स्मार्ट एयर प्यूरीफायर विद वायरस प्रोटेक्शन फीचर मिलता है जो इसे आज के समय की सबसे सुरक्षित गाड़ियों में से एक बनाती है। इसमें रिमोट इंजन स्टार्ट, 10.25 इंच की एचडी स्क्रीन, 57 कनेक्टिंग फीचर्स के साथ UVO कनेक्ट और फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें मिलती हैं। इसके अलावा ढेरों अन्य फीचर हैं जो पहली बार किसी एसयूवी में दिए जा रहे हैं। जिसमें से प्रमुख हैं-

  • BOSE premium 7 स्पीकर ऑडियो विद सब वुफर
  • वेंटीलेटड ड्राइवर ऐंड फ्रंट पैसेंजर सीट
  • एलईडी साउंड मूड लाइटिंग
  • ओवर द एयर(OTA) मैप अपडेट
  • वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर विद कूलिंग फंक्शन आदि।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed