आज हम आपके लिए चार ऐसी बाइक्स लेकर आए हैं, जो भारतीय बाजार में 70,000 रुपये सेगमेंट में आती हैं। इन बाइक्स में Honda Livo, Hero Passion Pro, Bajaj Platina 110 H-Gear और TVS Star City Plus शामिल हैं। इन बाइक्स में पावर के लिए 110 सीसी का इंजन दिया गया है। इनका लुक काफी सिंपल और स्टाइलिश है। हम आपको इन बाइक्स के इंजन, परफॉर्मेंस और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि आपके लिए कौन सी बाइक सबसे बेहतर रहेगी। तो डालते हैं इन सभी बाइक्स के फीचर्स पर एक नजर,
{"_id":"5f00df933e25d54266002a58","slug":"honda-livo-vs-hero-passion-pro-vs-bajaj-platina-110-h-gear-vs-tvs-star-city-plus-specifications-and-price-comparison","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Honda Livo, Passion Pro, Platina 110 H-Gear और Star City Plus में कौन है सबसे किफायती बाइक?","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Honda Livo, Passion Pro, Platina 110 H-Gear और Star City Plus में कौन है सबसे किफायती बाइक?
Wed, 08 Jul 2020 09:44 AM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Wed, 08 Jul 2020 09:44 AM IST
विज्ञापन
Honda Livo Vs Hero Passion Pro Vs Bajaj Platina 110 H-Gear Vs TVS Star City Plus
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Honda Livo BS6
- फोटो : Honda Motorcycle and Scooter
Honda Livo
- इंजन: इसमें पावर के लिए 109.51 सीसी, 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड, SI, BS6 इंजन दिया गया है।
- परफॉर्मेंस: इसका इंजन 7500 आरपीएम पर 9.02 PS की मैक्सिमम पावर और 5000 आरपीएम पर 9 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें मल्टी प्लेट वेट कल्च के साथ 4-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया है।
- कीमत: Honda Livo BS6 के ड्रम ब्रेक वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 70, 056 रुपये है।
Hero Passion Pro
- फोटो : Hero MotoCorp
Hero Passion Pro
- इंजन: इसमें 113 सीसी, 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है।
- परफॉर्मेंस: इसका इंजन 7500 आरपीएम पर 9.15 PS की पावर और 5000 आरपीएम पर 9.79 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसका इंजन मल्टी प्लेट वेट कल्च के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस है।
- कीमत: Hero Passion Pro के ड्रम ब्रेक अलॉय व्हील वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 65,740 मिलीमीटर है। वहीं, इसके डिस्क सेल्फ स्टार्ट डिस्क ब्रेक अलॉय व्हील वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 67,940 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bajaj Platina 110 H-Gear
- फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Platina 110 H-Gear
- इंजन: इसमें 115 सीसी, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है।
- परफॉर्मेंस: इसका इंजन 7000 आरपीएम पर 8.6 PS की पावर और 5000 आरपीएम पर 9.81 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस है।
- कीमत: Bajaj Platina 110 H-Gear के डिस्क वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 62,889 रुपये है।
विज्ञापन
TVS Star City Plus
- फोटो : TVS
TVS Star City Plus
- इंजन: इसमें पावर के लिए 109.7 सीसी, सिंगल सिलेंडर, 4- स्ट्रोक इंजन दिया गया है। इसमें इको थ्रस्ट फ्यूल इंजेक्शन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
- परफॉर्मेंस: इसका इंजन 7350 आरपीएम पर 8.08 HP की मैक्सिमम पावर और 4500 आरपीएम पर 8.7 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें वेट मल्टीपल डिस्क के साथ 4-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया है।
- कीमत: TVS Star City Plus के मोनो टोन वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 62,784 है। वहीं, इसके ड्यूल टोन वेरिएंट की कीमत 63,284 रुपये है।