{"_id":"5cc5536bbdec22076f50fa9b","slug":"hyundai-biggest-car-discount-on-elantra-and-tucson-in-april-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hyundai की इस कार पर मिल रहा है 2.30 लाख का बम्पर डिस्काउंट, जल्दी कीजिये","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Hyundai की इस कार पर मिल रहा है 2.30 लाख का बम्पर डिस्काउंट, जल्दी कीजिये
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Sun, 28 Apr 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
Hyundai cars
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कार निर्माता कंपनियां इन दिनों अपनी सेल को बढ़ाने की काफी कोशिश करने में लगी हुई हैं। कार बाजार में नए-नए ऑफर्स के साथ डिस्काउंट तड़का इन दिनों खूब देखा जा सकता है। देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई ने अपने ग्राहकों के लिए जबरदस्त डिस्काउंट की पेशकश की है। आइये जानते हैं...
Hyundai Elantra पर 2.30 लाख रुपये का डिस्काउंट
2 of 3
Hyundai Tucson
हुंडई की एलांट्रा एक मिड साइज़ लग्जरी सेडान कार है। इस कार में फीचर्स की भरमार है और परफॉरमेंस आपका दिल जीत लेगी। दिल्ली में इस कार की एक्स-शो रूम कीमत 13.82 लाख रुपये से शुरू होती है। यह कार पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब्ध है। लेकिन अगर आप इस कार को अभी खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह एक दम सही मौका होगा आपके लिए। जी हां कंपनी एलांट्रा पर पूरे 2.30 लाख रुपये तक की महा-बचत का मौका दे रही है। यह डिस्काउंट इस कार के पेट्रोल और डीजल मॉडल पर लागू है। इस डिस्काउंट में एक्सचेंज बोनस के साथ बाकी फायदे शामिल हैं। आपको बता दें कि ये डिस्काउंट हुंडई के द्वारा दिया जा रहा किसी भी मॉडल पर सबसे बड़ा डिस्काउंट है।
Hyundai Tucson पर 1.50 लाख रुपये का डिस्काउंट
3 of 3
Hyundai Tucson
एलांट्रा के बाद कंपनी का दूसरा बड़ा डिस्काउंट एसयूवी Tucson पर चल रहा है। इस गाड़ी पर कंपनी पूरे 1.50 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इस डिस्काउंट में 75,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट भी शामिल है। इसके अलावा अगर आप कॉर्पोरेट कर्मचारी हैं, तो आपको इस कार पर 50,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। हुंडई की Tucson दिखने में काफी प्रीमियम और शानदार गाड़ी है। यह कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल है लेकिन भारत में इसे बहुत ज्यादा कामयाबी नसीब नहीं हुई। Tucson की कीमत 18.74 लाख रुपये से शुरू होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।