फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी टीम इंडिया के लिए खेला वर्ल्ड कप, अब कर रहा अमेरिकी क्रिकेट टीम की कप्तानी

Sun, 28 Apr 2019 12:21 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 28 Apr 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
Former Indian player become captain of USA cricket team claim ODI status for USA
नेत्रवलकर - फोटो : अमर उजाला

मुंबई की तरफ से रणजी खेल चुके और अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके सौरभ जब पढाई के लिए मुंबई से न्यूयॉर्क पहुंचे तब वो अपने साथ कोई भी क्रिकेट किट लेकर नहीं गए थे। लेकिन तब सौरभ को नहीं मालूम था कि उनके किस्मत में कुछ और लिखा है और जल्दी ही उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आने वाला है।



LIVE Updates यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम और यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम सबसे पहले देखने के लिए यहां क्लिक करें

Former Indian player become captain of USA cricket team claim ODI status for USA
सौरभ नेत्रवालकर - फोटो : file

सौरभ ने यूनिवर्सिटी में ही क्रिकेट खेलना शुरू किया और फिर कई क्लब मैचों में भी शामिल हुए। इसी दौरान सैन फ्रांसिस्को में उन्हें ओरेकल कंपनी में नौकरी मिल गई। साल 2018 में आईसीसी द्वारा किए गए नियम में बदलाव के बाद सौरभ यूएसए की टीम की तरफ से खेलने के लिए योग्य हो गए। दरअसल यूएसए की टीम में शामिल होने के लिए वहां पर तीन साल रहना अनिवार्य है।

Former Indian player become captain of USA cricket team claim ODI status for USA
सौरभ नेत्रवलकर - फोटो : file

जल्दी ही सौरभ ने यूएसए क्रिकेट टीम के कोच को अपने प्रदर्शन से खुश करने में कामयाब रहे और उसकी के साथ उसी साल उन्हें यूएसए की टीम में शामिल कर लिया गया। वर्ल्ड क्रिकेट लीग से पहले अपने दमदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें टीम की कप्तानी सौंप दी गई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Former Indian player become captain of USA cricket team claim ODI status for USA
यूएसए - फोटो : file

बुधवार (24 अप्रैल) को सौरभ की अगुवाई वाली टीम अमेरिका ने वर्ल्ड क्रिकेट लीग के दूसरे डिवीज़न के मैच में हांगकांग को 84 रनों से हरा दिया। इस जीत के टीम अमेरिका आईसीसी की तरफ से पहली बार वन-डे क्रिकेट का दर्जा पाने में सफल रही। 

 

 


 
विज्ञापन
Former Indian player become captain of USA cricket team claim ODI status for USA
सौरभ नेत्रवलकर - फोटो : file

अब टीम अमेरिका अगले ढाई सालों में 36 वन-डे मैच खेल सकती है और 2023 में होने वाले क्रिकेट विश्वकप से पहले होने वाले क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट में भी भाग ले सकती है।

 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed