{"_id":"616e9e0a0b330053ef415092","slug":"hyundai-car-offers-october-2021-hyundai-car-discounts-october-2021-hyundai-offers-october-2021","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hyundai Car Offers: ह्यूंदै की कारों पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, जानें किस मॉडल पर कितनी छूट","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Hyundai Car Offers: ह्यूंदै की कारों पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, जानें किस मॉडल पर कितनी छूट
Tue, 19 Oct 2021 03:59 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 19 Oct 2021 03:59 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Grand i10 Nios Turbo
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Hyundai Car Discounts: देश में फेस्टिव सीजन में मांग और खरीदारी में इजाफा होता है, जिससे बाजार की रौनक बढ़ जाती है। ऐसे में वाहन निर्माता कंपनियों ने छूट और डिस्काउंट ऑफर्स का एलान शुरू कर दिया है। देश की दूसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Hyundai (ह्यूंदै) अपने चुनिंदा मॉडलों पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। Hyundai ग्राहकों का भरोसेमंद ब्रांड है और इसके कारों की अच्छी खासी बिक्री भी होती है। यदि आप त्योहार के मौके पर ह्यूंदै की कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह सही मौका है। ह्यूंदै की कारों को इस समय खरीदने पर आप काफी पैसों की बचत कर सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं ह्यूंदै के किस मॉडल पर कितनी छूट मिल रही है।
Hyundai Grand i10 Nios
- फोटो : Hyundai
Hyundai Grand i10 Nios
ह्यूंदै की Hyundai Grand i10 Nios सबसे ज्यादा बिकने वाली फैमिली हैचबैक कारों में शुमार है। कंपनी के ऑफर के तहत, 1.2-लीटर ट्रिम पर 10,000 रुपये का नगद छूट, 10,000 रुपये के एक्सचेंज बेनिफिट्स और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस दिया जा रहा है। जबकि टर्बो ट्रिम पर 35,000 तक की नगद छूट दी जा रही है। वहीं एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी टर्बो ट्रिम पर भी 10,000 रुपये के एक्सचेंज बेनिफिट्स और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस मिलेगा।

Hyundai Santro
- फोटो : Hyundai
Hyundai Santro
ह्यूंदै अपनी सबसे लोकप्रिय और एंट्री लेवल कार सैंट्रो पर कई आकर्षक ऑफर लाई है। कंपनी अपनी इस सबसे छोटी कार Hyundai Santro पर नगद छूट के साथ एक्सचेंज बोनस की भी पेशकश कर रही है। कंपनी के ऑफर के तहत सैंट्रो कार पर 10,000 रुपये की नगद छूट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये के कॉर्पोरेट बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। हालांकि ये सभी डिस्काउंट सिर्फ कार के बेस वेरिएंट एरा ट्रिम पर लागू हैं। हालांकि सैंट्रो के हायर ट्रिम को खरीदने पर ग्राहक 25,000 तक की नगद छूट का फायदा उठा सकते हैं।

Hyundai i20
- फोटो : Hyundai
Hyundai i20
ह्यूंदै अपनी प्रीमियम हैचबैक कार Hyundai i20 पर 10,000 रुपये की नकद छूट, 10,000 रुपये के एक्सचेंज बेनिफिट्स और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस दे रही है। हालांकि, ये डिस्काउंट सिर्फ Turbo-iMT वेरिएंट को खरीदने पर ही इसका फायदा उठाया जा सकता है। इसके अलावा, डीजल वेरिएंट पर सिर्फ 10,000 रुपये के एक्सचेंज बेनिफिट्स और 5,000 रुपये के कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Hyundai Aura
- फोटो : For Reference Only
Hyundai Aura
वाहन निर्माता अपनी सब-4-मीटर यानी 4-मीटर से छोटी सेडान कार Hyundai Aura (ह्यूंदै ऑरा) पर भी भारी डिस्काउंट दे रही है। Hyundai Aura के 1.2-लीटर वेरिएंट को खरीदने पर ग्राहक 10,000 रुपये के कैश बेनिफिट का लाभ उठा सकते हैं। जबकि इस कार के टर्बो वेरिएंट पर 35,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि, दोनों वेरिएंट पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।