टाटा ने अपनी प्रीमियम एसयूवी टाटा हैरियर को हाल ही में देश के कार बाजार में लान्च किया है। लान्चिंग के साथ हैरियर इतनी पापुलर हो गई है कि इसकी वेटिंग पीरियड 3 से 6 महीने तक पहुंच गया है। हैरियर की टक्कर जीप कंपास, महिन्द्रा एक्सयूवी 500 और कॉम्पैक्ट एसयूवी ह्यूंदै क्रेटा से है। लेकिन क्रेटा रफ्तार के मामले में हैरियर से आगे है।
रफ्तार के मामले में Hyundai Creta ने दी Tata Harrier को चुनौती, हैरियर पर पड़ी भारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रेटा में 1.6 लीटर का डीजल इंजन
हालांकि दोनों ही एसयूवी में अलग-अलग कैपेसिटी का इंजन आता है। जहां क्रेटा पेट्रोल और डीजल दोनों वैरियंट में आती है, तो हैरियर केवल डीजल वैरियंट में ही आती है। क्रेटा में 1.6 लीटर का डीजल इंजन आता है, जो हैरियर के मुकाबले तेज रफ्तार देता है। कारदेखो वेबसाइट के मुताबिक हैरियर मात्र 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार 12.11 सेकेंड में पकड़ती है, जबकि क्रेटा यह रफ्तार मात्र 10.83 सेकेंड में पकड़ लेती है। जबकि 20 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से 80 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने में हैरियर 7.2 सेकेंड का वक्त लेती है, जबकि क्रेटा 7.93 सेकेंड लेती है। जबकि 40 से 100 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने में हैरियर ने 13.58 सेकेंड का वक्त लिया, तो क्रेटा ने 11.38 सेकेंड का वक्त लिया।
हैरियर में 2.0 लीटर का फिएट का मल्टीजेट डीजल इंजन
हैरियर में 2.0 लीटर का फिएट का मल्टीजेट डीजल इंजन लगा हुआ है, जिसका टाटा ने नाम बदलकर KRYOTEC रखा है। यह इंजन 140 पीएस की पावर और 350 एनएम का टार्क देता है। हैरियर का यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। वहीं क्रेटा में 1.6 लीटर का डीजल इंजन लगा है, जो 128 पीएस की अधिकतम पावर और 260 एनएम का पीक टार्क देता है। इस इंजन में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के अलावा 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी मिलेगा।
हैरियर के मुकाबले क्रेटा का इंजन बेहद हल्का
हालांकि हैरियर के मुकाबले क्रेटा का इंजन बेहद हल्का है, जिसका उसे फायदा मिलता है। वहीं मिड रोलिंग एक्सेलरेशन टेस्ट में हैरियर का इंजन क्रेटा पर भारी पड़ता है। क्रेटा के इंजन का वजन 1398 किग्रा है, वहीं टाटा के इंजन का वजन 1675 किग्रा है। वहीं ब्रेकिंग डिस्टेंस भी व्हीकल पर असर डालता है। क्रेटा ने 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर 26.75 मीटर का ब्रेक डिस्टेंस लिया, जबकि हैरियर ने 28.49 मीटर का डिस्टेंस लिया। वहीं 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर हैरियर ने 45.70 मीटर और क्रेटा ने 43.43 मीटर का ब्रेक डिस्टेंस लिया। इंजन भारी होने के चलते हैरियर ने क्रेटा के मुकाबले ज्यादा वक्त लिया। वहीं गौर करने वाली बात यह है कि दोनों ही कारों में फ्रंट में डिस्क और पीछे ड्रम ब्रेक लगे हुए थे।
टाटा हैरियर XE वैरियंट की कीमत 12.69 लाख रुपये से शुरू
हालांकि टाटा हैरियर XE वैरियंट की कीमत 12.69 लाख रुपये से शुरू है, जबकि क्रेटा का 1.6 लीटर डीजल इंजन वाले वैरियंट की कीमत 13.59 लाख रुपये है। वहां टाटा अपनी इस एसयूवी का 7 सीटर वर्जन भी जल्द ही लान्च करेगी। क्रेटा में सनरूफ, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर मिलते हैं, जो हैरियर में नहीं दिखाई पड़ते। हालांकि टाटा का कहना है कि इस साल के अंत तक हैरियर में कई नए फीचर शामिल होंगे।