अगर जुलाई महीने में आप एक नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आप काफी बचत कर सकते हैं। दरअसल Hyundai India (ह्यूंदै इंडिया) अपनी पांच कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही है। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के साथ कॉर्पोरेट बोनस भी शामिल है। Hyundai की जिन कारों पर ये ऑफर्स मिल रहे हैं उनमें Santro, Grand i10, NIOS, Elite i20 और AURA शामिल हैं। इससे पहले की हम आगे बढ़ें यहां ध्यान देना जरूरी है कि ये ऑफर्स सीमित समय के लिए है। इसके अलावा ये अलग-अलग राज्यों और डीलरशिप्स पर बदल सकते हैं। तो डालते हैं इन कारों पर मिल रहे ऑफर्स पर एक नजर,
Hyundai की इन 5 धांसू कारों पर मिल रहा है 60000 रुपये का बंपर डिस्काउंट, ऑफर में देखें अपनी पसंद की कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Hyundai Santro
Hyundai Santro के ERA वेरिएंट पर कुल 35000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसकी खरीद पर आपको 15,000 रुपये का कैश बोनस और 15,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा इसकी खरीद पर आपको 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Hyundai Santro के दूसरे वेरिएंट्स पर कुल 45000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इनमें 25,000 रुपये का कैश बोनस और 15,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट शामिल है। इसके अलावा आपको 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिलेगा।
Hyundai Grand i10
Hyundai Grand i10 पर कुल 60000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप इस महीने Grand i10 को खरीदते हैं तो आपको 40,000 रुपये का कैश बोनस मिलेगा। इस कार पर कंपनी की तरफ से 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इसके अलावा इसकी खरीद पर आपको 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिलेगा।
Hyundai NIOS
NIOS को जुलाई में खरीदने पर आपको 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। कंपनी की तरफ से इस पर 10,000 रुपये का कैश बोनस दिया जा रहा है। इसके अलावा इसकी खरीद पर आपको 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस मिलेगा। इस कार पर कुल 25000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Hyundai Elite i20
Hyundai Elite i20 पर कुल 35,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसकी खरीद पर आपको 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। कंपनी की तरफ से इस पर 15,000 रुपये का कैश बोनस दिया जा रहा है। इसके अवाला ग्राहकों को इसकी खरीद पर 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिलेगा।