फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कारों के मामले में अंबानी परिवार की लाडली ने छोड़ा सबको पीछे, देखें तस्वीरें

Mon, 17 Dec 2018 02:23 PM IST
भावना चौधरी आॅटो डेस्क, अमर उजाला
आॅटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Mon, 17 Dec 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
Isha ambani,The lady who has most luxurious cars in india
isha ambani cars

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल का हाल ही में मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन हुआ। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स से लेकर राजनेता शामिल हुए। सोशल मीडिया पर हर तरफ इस रिसेप्शन की तस्वीरें छाई हुई हैं, जिसमें ईशा बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। आपको बता दें, ईशा अंबानी और आकाश अंबानी जुड़वा है।



भारत का यह सबसे रईस खानदान अक्सर अपने शौक को लेकर भी चर्चा में रहता है। कुछ समय पहले हमने आपको बताया था मुकेश अंबानी की कार के बारे में जो दुनिया की सबसे सुरक्षित कार है। इस मामले में ईशा भी कम नहीं है। ईशा की कारों को उनके हिसाब से डिजाइन किया गया है। आइए आपको भी दिखाते हैं, ईशा की कारों की झलक। 

Isha ambani,The lady who has most luxurious cars in india
Mercedes s class

Mercedes s class guard
अंबानी की लाडली के पास वैसे तो एक से बढ़कर एक कार है। लेकिन सबसे महंगी कार की बात करें, तो ईशा के पास मर्सिडीज की एस क्लास गार्ड कार है। जिसकी बाजार में कीमत  करीब 8.9 करोड़ रुपए है। खास बात यह है कि भारत में सबसे पहले इस कार को अंबानी परिवार ने खरीदा था।

यह मर्सिडीज की सबसे लग्जरी स्पोर्ट कार है जो कि बुलेट प्रुफ भी है। कार में 12वी का पेट्रोल इंजन लगा है जो 530 बीएचपी का पावर और 830 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कार के इंजन को 7जी-ट्रॉनिक ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। 

Isha ambani,The lady who has most luxurious cars in india
aston martin Rapid E

Aston martin
एस्टन मार्टिन नाम को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। इस कंपनी की कार एक शानदार लग्जरी होती हैं। ईशा की कार एस्टन मार्टिन की बात करें तो इसमें 5.9 लीटर को पेट्रोल इंजन दिया गया है जो की 470 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत करीब 3.80 करोड़ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Isha ambani,The lady who has most luxurious cars in india
Bentley Bentayga

Bentley Bentayga
ईशा की इस कार बेंटले बेंटाग्या की कीमत आॅन रोड़ करीब 4 करोड़ रुपए है। कार में 6.0 लीटर का V12 इंजन लगा है। कार का स्पीड के मामले में कोई तोड़ नहीं है। बेंटली बेंटाग्या  4 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 301 किलोमीटर प्रति घंटे है। 

विज्ञापन
Isha ambani,The lady who has most luxurious cars in india
पॉर्श 944 टर्बो

Porsche
ईशा की पाॅर्श एक स्पोर्ट्स कार है। जिसकी शुरूआती कीमत 1.07 करोड़ रुपए है। यह कार पेट्रोल और डीजल देानों वेरियंट में उपलब्ध है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed