{"_id":"5c262adfbdec22570f34832b","slug":"jawa-forty-two-galactic-green-become-the-most-favourite-colour-among-jawa-42-lovers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jawa 42 के इस रंग के दीवाने हो रहे हैं बाइक लवर्स, पढ़ें क्या है वजह","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Jawa 42 के इस रंग के दीवाने हो रहे हैं बाइक लवर्स, पढ़ें क्या है वजह
लगभग दो दशकों बाद भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में कमबैक कर रही जावा मोटरसाइकिल को जावा लवर्स से इतना जबरदस्त रेस्पॉन्स मिला कि कंपनी को 25 दिसंबर को ऑनलाइन बुकिंग तक बंद करनी पड़ी। यहां तक कि जावा का वेटिंग पीरियड सितंबर 2019 तक पहुंच गया है। वहीं जावा लवर्स को जावा मोटरसाइकिल का एक रंग बेहद लुभा रहा है और वे इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फरवरी 2019 तक 100 से ज्यादा डीलर
2 of 6
Jawa, Jawa 42, Jawa Motorcycles, ABS Bikes
- फोटो : www.jawamotorcycles.com
महिन्द्रा की हिस्सेदारी वाली चेक रिपब्लिक की क्लासिक लेजंड्स प्राइवेट लिमिटेड के मुताबिक कंपनी की योजना है कि फरवरी 2019 तक पूरे देश में 100 से ज्यादा शोरूम खोल दिए जाएं। हालांकि जावा भले ही ऑनलाइन बुकिंग बंद कर चुकी है, लेकिन कंपनी के डीलरों के जरिए 5 हजार रुपए में ऑफलाइन बुकिंग की जा सकती है।
जावा में केवल तीन रंग
3 of 6
jawa motorcycle
कंपनी के मुताबिक जावा 42 मोटरसाइकिल को 6 रंगों हैले टील, गैलेक्टिक ग्रीन, स्टारलाइट ब्लू, लूमोस लाइम, नेबुला ब्लू और कॉमेट रेड में बेचा जाएगा। वहीं जावा में केवल तीन रंग जावा मरून, जावा ग्रे और जावा ब्लैक रंग दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गैलेक्टिक ग्रीन आ रहा पसंद
4 of 6
Jawa 42 Galactic Green
लेकिन जावा लवर्स को जावा 42 का गैलेक्टिक ग्रीन बहुत पसंद आ रहा है और वे इसकी तुलना रॉयल एनफील्ड क्लासिक 500 के बैटल ग्रीन कलर से कर रहे हैं। जावा लवर्स का कहना है कि जावा 42 का गैलेक्टिक ग्रीन प्रकृति से प्रेरित है और जब उस रंग पर आंखें टिकती हैं, तो शांति का अहसास होता है। जावा लवर्स की बातों से लग रहा है कि वे इस रंग को हाथों हाथ लेंगे।
विज्ञापन
एबीएस वेरियंट्स की डिलिवरी जून 2019 के बाद
5 of 6
Jawa Motorcycles, Jawa, Royal Enfield, Jawa ABS
हाल ही में जावा ने अपनी बाइक्स में रियर डिस्क ब्रेक और डुअल चैनल एबीएस का फीचर भी लॉन्च किया है। ड्यूल चैनल एबीएस वाले वेरियंट्स की डिलिवरी जून 2019 के बाद शुरू होगी। ड्यूल चैनल एबीएस के साथ जावा 42 की कीमत 1.63 लाख रुपए और जावा स्टैंडर्ड की कीमत 1.72 लाख रुपए है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।