{"_id":"605afcda8ebc3edbef0a8d31","slug":"kia-seltos-2021-new-features-india-kia-seltos-updated-features-2021-kia-seltos-panoramic-sunroof-in-kia-seltos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2021 Kia Seltos: पैनोरमिक सनरूफ के साथ आ रही है नई सेल्टोस, जानें क्या है यह शानदार फीचर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
2021 Kia Seltos: पैनोरमिक सनरूफ के साथ आ रही है नई सेल्टोस, जानें क्या है यह शानदार फीचर
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 24 Mar 2021 02:18 PM IST
विज्ञापन
Kia Seltos
- फोटो : PTI
दक्षिण कोरिया की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Kia Corporation ने भारत में अपनी पहली कार Kia Seltos (किआ सेल्टोस) एसयूवी के साथ एंट्री की थी और आती ही हिट हो गई थी। किआ सेल्टोस को भारतीय बाजार में जुलाई 2019 में लॉन्च किया गया था। जिसके बाद से कंपनी ने इसकी अच्छी खासी बिक्री की है। पिछले साल जून में, इस एसयूवी को पहली बार कुछ नए अपडेट्स और कई नए फीचर्स के साथ पेश किया गया था। लेकिन भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए अब कंपनी अपनी लोकप्रिय एसयूवी में कुछ बड़े बदलाव करने जा रही है।
Trending Videos
Kia Seltos
- फोटो : For Reference Only
'27 अप्रैल को बड़ा एलान'
किआ के बयान के मुताबिक कंपनी 27 अप्रैल, 2021 को 'एक बड़ी घोषणा' करने की तैयारी कर रही है। हालांकि कंपनी ने इस घोषणा के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी उम्मीद है कि 2021 सेल्टोस को कुछ नए अपडेट के साथ-साथ नए लोगो के साथ पेश किया जाएगा। कार निर्माता ने अभी तक प्रॉडक्ट डिटेल्स साझा नहीं की है। लेकिन कंपनी 2021 किआ सेल्टोस में एक पैनोरमिक सनरूफ दे सकती है।

Kia seltos
- फोटो : Kia Motors
इनमें मिलता है यह फीचर
नया पैनोरमिक सनरूफ कार के स्टैंडर्ड पावर यूनिट को रिप्लेस कर सकता है। हालांकि, यह फीचर्स सिर्फ हाई-ट्रिम में ही दिया जा सकता है। इस समय, पावर सनरूफ का फीचर सेल्टोस के HTX+ और GTK+ वेरिएंट में ही मिलता है। बाजार में सेल्टोस को टक्कर देने वाली ह्यूंदै क्रेटा, एमजी हेक्टर और टाटा हैरियर समेत ज्यादा एसयूवी में पैरोनमिक सनरूफ का फीचर मिलता है। इस साल आनेवाली न्यू जेनरेशन महिंद्रा XUV500 एसयूवी में भी पैरोनमिक सनरूफ का फीचर मिल सकता है।

क्या होता है पैरोनमिक सनरूफ
आमतौर पर मिलने वाला स्टैंडर्ड सनरूफ कॉम्पैक्ट होता है और फ्रंट सीटों के ऊपर होता है। वहीं पैरोनमिक सनरूफ कार की छत की लगभग पूरी लंबाई तक होता है। पैरोनमिक सनरूफ में कार की फ्रंट और रियर दोनों सीटें कवर हो जाती हैं। पैरोनमिक सनरूफ के फीचर को शामिल किए जाने के अलावा 2021 किआ सेल्टोस में कोई और बदलाव किए जाने की संभावना नहीं है।

- फोटो : Team-BHP
इंजन डिटेल्स
किआ सेल्टोस को बीएस-6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के साथ दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन 115 bhp का पावर और 144 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। 1.4-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन 140 bhp का पीक पावर और 242 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है।