{"_id":"5d340fff8ebc3e6caa3bad6d","slug":"kia-seltos-launched-in-south-korea-all-you-need-to-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kia ने लांच की नई Seltos, जानें कीमत और खूबियां","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Sun, 21 Jul 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
किआ सेल्टॉस
- फोटो : Social
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय कार बाजार में Kia Motors अपनी बहुप्रतीक्षित एसयूवी Seltos को 22 अगस्त को लॉन्च करने जा रही हो। लेकिन भारत में लांच करने से पहले कंपनी ने इसे अपने घरेलू बाजार ‘साउथ कोरिया’ में लॉन्च कर दिया है। जहां सेल्टॉस की कीमत 19.29 मिलियन से 26.36 मिलियन कोरियन करेंसी (KRW) यानी करीब 11.30 लाख से 15.44 लाख रुपये है। लेकिन माना जा रहा है कि भारत में कंपनी नई सेल्टॉस को करीब 11 लाख रुपये के आस-पास लांच कर सकती है। Kia के मुताबिक भारत में इसे 6,046 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। सेल्टॉस के कोरियन मॉडल में तीन इंजन का ऑप्शन मिलता है जिसमें दो पेट्रोल इंजन और एक डीजल इंजन शामिल है।
भारत में लांच होने वाला मॉडल
2 of 3
किआ सेल्टोस शुरू
- फोटो : Social
भारत में लांच होने वाली किआ सेल्टोस को तीन इंजन ऑप्शन में उतारा जायेगा। जिसमें 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड GDI पेट्रोल, 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल हैं। ये सभी इंजन बीएस-6 नॉर्म्स में होंगे। नई सेल्टोस को तीन ड्राइव मोड जैसे नार्मल, इको और स्पोर्ट मिलेंगे जबकि टेरेन मोड में वेट, मड और सैंड मिलेंगे, जिन्हें सेंटर कंसोल पर स्थित रोटरी नॉब का उपयोग करके चुना जा सकता है। भारत में लांच होने वाली सेल्टॉस की कीमत साउथ कोरिया वाले मॉडल से कुछ कम होगी क्योकिं इसके इंजन में पावर कपैसिटी कम है।
कई फीचर्स से लैस होगी किआ सेल्टोस
3 of 3
किआ सेल्टोस की बुकिंग शुरू
- फोटो : KIA
जिस तरह Hyundai अपनी कारों में ज्यादा फीचर्स देने की कोशिश करती है ठीक वैसे ही किआ भी नई सेल्टोस में कई फीचर्स को शामिल करेगी, जी हां आगामी कार में 6 एयरबैग, एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्थिरता नियंत्रण, वाहन स्थिरता प्रबंधन, हिल स्टार्ट असिस्ट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और एक ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलेंगे। इतना ही नहीं इसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट मिलेगा जो UVO कनेक्ट सिस्टम से लैस होगा। इससे कार हमेशा इंटरनेट से कनेक्ट रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।