फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahindra ने रोकी Thar के सबसे सस्ते वेरिएंट की बुकिंग, वेटिंग पीरियड ने उड़ाए ग्राहकों के होश

Sat, 07 Nov 2020 12:26 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 07 Nov 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
Mahindra temporarily holds booking of soft top AX variant of Mahindra Thar
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra
महिंद्रा एंड महिंद्रा की नई जेनरेशन वाली Thar की भारत में जबरदस्त मांग है। इसे अब तक 20,000 से भी ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। हालांकि, इसके बेस वेरिएंट को खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिए एक निराश करने वाली खबर है। दरअसल कंपनी ने Mahindra Thar के सॉफ्ट-टॉप (AX) वेरिएंट की बुकिंग को कुछ समय के लिए रोक दिया है। बता दें कि यह Thar का सबसे सस्ता वेरिएंट है, जिसमें 6-सीटर का विकल्प मिलता है। AX वेरिएंट के पेट्रोल मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 9.8 लाख रुपये है। वहीं, इसके डीजल मॉडल की कीमत 10.85 लाख रुपये है।


 
Mahindra temporarily holds booking of soft top AX variant of Mahindra Thar
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra
AX वेरिएंट की बुकिंग कब तक के लिए बंद है, इसकी अभी कोई भी जानकारी नहीं है। बता दें कि महिंद्रा ने अपनी Thar 4x4 एसयूवी को भारत में सबसे पहले 15 अगस्त 2020 को पेश किया था। इसके बाद कंपनी ने इसे भारतीय बाजार में 2 अक्टूबर, 2020 को लॉन्च किया। इसकी बंपर बिक्री का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लॉन्च के महज एक महीने के अंदर इसने 20000 बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया। 

महिंद्रा के मुताबिक इसके हार्ड टॉप ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रिम, पेट्रोल और डीजल दोनों ही मॉडलों की सबसे ज्यादा मांग हो रही है। लेकिन, इस वेरिएंट की अभी भी बुकिंग जारी है जबकि, सॉफ्ट-टॉप (AX) वेरिएंट की बुकिंग कंपनी ने बंद कर दी है।
Mahindra temporarily holds booking of soft top AX variant of Mahindra Thar
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra

Mahindra Thar की बंपर मांग से इसकी वेटिंग पीरियड भी बढ़ गई है। महिंद्रा के मुताबिक नई जेनरेशन वाली Thar की डिलीवरी के लिए ग्राहकों को 5 से 7 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, यह वेरिएंट के हिसाब से तय होगा कि ग्राहकों को कितना इंतजार करना पड़ेगा। 

कंपनी का कहना है कि बढ़ती मांग को देखते हुए वह प्रोडक्शन बढ़ाएगी। कंपनी ने बताया कि जनवरी महीने तक 2000 यूनिट्स प्रति माह के प्रोडक्शन को बढ़ा कर 3,000 यूनिट्स प्रति माह तक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahindra temporarily holds booking of soft top AX variant of Mahindra Thar
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Social Media

नई जेनरेशन वाली Mahindra Thar भारतीय बाजार में दो इंजन में उपलब्ध है। इसमें ग्राहकों को बीएस6 कंप्लाएंट वाला 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन और 2.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड mStallion पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसका नया टर्बो पेट्रोल इंजन 150 bhp की मैक्सिमम पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, इसका बीएस6 कंप्लाएंट वाला 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन  130 bhp की मैक्सिमम पावर और 300 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

विज्ञापन
Mahindra temporarily holds booking of soft top AX variant of Mahindra Thar
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Social Media

2020 Mahindra Thar: AX 

  • पेट्रोल: स्टैंडर्ड 6-सीटर सॉफ्ट टॉप की कीमत 9.80 लाख रुपये है।
  • पेट्रोल: 6-सीटर सॉफ्ट टॉप की कीमत 10.65 लाख रुपये है।
  • डीजल: 6-सीटर सॉफ्ट टॉप की कीमत 10.85 लाख रुपये है।


2020 Mahindra Thar: LX OPT

  • पेट्रोल: 4-सीटर कनवर्टिबल टॉप की कीमत 11.90 लाख रुपये है।
  • डीजल: 4-सीटर कनवर्टिबल टॉप की कीमत 12.10 लाख रुपये है।
  • डीजल: 4-सीटर हार्ड टॉप की कीमत 12.20 लाख रुपये है।


2020 Mahindra Thar: LX

  • पेट्रोल: 4-सीटर हार्ड टॉप की कीमत 12.49 लाख रुपये है।
  • डीजल: 4-सीटर कनवर्टिबल टॉप की कीमत 12.85 लाख रुपये है।
  • डीजल: 4-सीटर हार्ड टॉप की कीमत 12.95 लाख रुपये है।

नोट- सभी एक्स-शोरूम कीमतें हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed