{"_id":"601ebb88c7c7cb3bd40630b2","slug":"mahindra-thar-2020-booking-status-mahindra-thar-2020-waiting-period-mahindra-thar-2020-specifications-and-price-mahindra-thar-2020-engine-cc","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahindra Thar की बंपर मांग, बुकिंग का आंकड़ा 39000 के पार, हर दिन दनादन मिल रहे ऑर्डर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Mahindra Thar की बंपर मांग, बुकिंग का आंकड़ा 39000 के पार, हर दिन दनादन मिल रहे ऑर्डर
Sat, 06 Feb 2021 09:23 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 06 Feb 2021 09:23 PM IST
विज्ञापन
2020 Mahindra Thar
- फोटो : Mahindra social media (For Reference Only)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Mahindra Thar (महिंद्रा थार) को पिछले साल 2 अक्तूबर को लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग के बाद से ही यह एसयूवी हॉट केक की तरह बिक रही है और इसने बड़ी कामयाबी हासिल की है। शुरुआत से ही इस एसयूवी की भारी मांग रही है। निर्माता ने बताया कि 2 अक्तूबर 2020 के बाद से यानी चार महीनों के दौरान थार को 39,000 से ज्यादा बुकिंग मिली है। अकेले जनवरी 2021 में ही इस एसयूवी को 6,000 बुकिंग मिली है।
Mahindra Thar 2020
- फोटो : Mahindra
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिंद्रा एंड महिंद्रा ने खुलासा है किया कि न्यू-जेनरेशन थार के लिए हर दिन 200 से 250 बुकिंग मिल रही है। एक दिन में थार की इतनी यूनिट्स की बुकिंग से पता चलता है कि यह एसयूवी कितनी कामयाब है। इससे यह भी पता चलता है कि नई थार को शहरों और कस्बों में भी खरीदार पसंद कर रहे हैं। महिंद्रा ने यह भी कहा कि थार के ऑटोमैटिक वेरिएंट्स के लिए 45 फीसदी से ज्याद बुकिंग की गई है।
Mahindra Thar 2020
- फोटो : For Refernce Only
थार की बंपर बुकिंग से यह भी पता चलता है कि थार की वेटिंग पीरियड इतनी ज्यादा क्यों है। यह ऑफ-रोडर एसयूवी के इंजन, ट्रांसमिशन और वेरिएंट के आधार पर लगभग पांच महीने की औसत वेटिंग पीरियड चल रही है। कुछ डीलरशिप के मुताबिक, कुछ महानगरों में डिलीवरी की अवधि आठ महीने तक पहुंच गई है। दिसंबर 2020 में महिंद्रा ने कहा कि वह नई थार की जबरदस्त मांग को पूरा करने के लिए प्लांट में उत्पादन को बढ़ाने की पूरी कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahindra Thar 2020
- फोटो : Mahindra
थार का इंजन
नई थार एसयूवी को 2 वेरिएंट्स AX और LX के साथ पेश किया गया है। और ग्राहकों के एक बड़े वर्ग को लुभाने के लिए इसमें बहुत सारे पॉवरट्रेन गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलते हैं। पहली बार, महिंद्रा थार में पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 2.0-लीटर यूनिट है जो 152 bhp का पावर जेनरेट करता है। जबकि 2.2 लीटर डीजल यूनिट 132 bhp का पावर जेनरेट करता है। थार के साइज को देखते हुए इसमें मिलने वाले पॉवरट्रेन को काफी पावरफुल माना जा सकता है।
नई थार एसयूवी को 2 वेरिएंट्स AX और LX के साथ पेश किया गया है। और ग्राहकों के एक बड़े वर्ग को लुभाने के लिए इसमें बहुत सारे पॉवरट्रेन गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलते हैं। पहली बार, महिंद्रा थार में पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 2.0-लीटर यूनिट है जो 152 bhp का पावर जेनरेट करता है। जबकि 2.2 लीटर डीजल यूनिट 132 bhp का पावर जेनरेट करता है। थार के साइज को देखते हुए इसमें मिलने वाले पॉवरट्रेन को काफी पावरफुल माना जा सकता है।
विज्ञापन
Mahindra Thar 2020
- फोटो : For Refernce Only
दोनों इंजनों में AX वेरिएंट के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है, जबकि LX वेरिएंट में दोनों इंजन ऑप्शन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिलता है। हालांकि पेट्रोल LX वेरिएंट में कोई मैनुअल गियरबॉक्स नहीं दिया गया है। ऑफ-रोडिंग ड्राइव की जरूरतों के हिसाब से महिंद्रा 4×4 ड्राइवट्रेन और कम रेंज वाले गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दे रहा है।