{"_id":"5a2d02694f1c1b6a118b6f69","slug":"maruti-baleno-modified-to-mercedes-a-class-seized-by-kerala-rto","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"3 लाख में मारुति बलेनो को बना दिया मर्सिडीज, RTO ने देखा तो कर दी सीज","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
3 लाख में मारुति बलेनो को बना दिया मर्सिडीज, RTO ने देखा तो कर दी सीज
Sun, 10 Dec 2017 05:07 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 10 Dec 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Maruti Baleno Modified To Mercedes A-Class
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
केरल में एक शख्स ने मारुति सुजुकी बलेनो को मर्सिडीज ए-क्लास में बदल दिया और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) ने कार को देखते ही सीज कर दिया है। कार को एक झलक में शायद ही कोई पहचान पाए।
2 of 5
Maruti Baleno Modified To Mercedes A-Class
आरटीओ का कहना है कि कार में यह मोडिफिकेशन गैर कानूनी है। विभाग के मुताबिक, कार के मालिक ने मारुति बलेनो में रिप्लेस कर मर्सिडीज का ग्रिल, एलॉय व्हील, हेड व टेल लैंप, और लोगो लगा दिया। इसके बाद कार मर्सिडीज ए-क्लास जैसी दिखने लगी थी।
3 of 5
Maruti Baleno Modified To Mercedes A-Class
इस बारे में शिकायत मिलने के बाद आरटीओ ने जांच शुरू की। दो हफ्तों की मेहनत के बाद यह एक सेकेंड हैंड कार डीलर के यहां खड़ी मिली। कार के वर्तमान मालिक ने इस कार को बिक्री के लिए रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Maruti Baleno Modified To Mercedes A-Class
आखिरकार पुलिस की सहायता से आरटीओ ने कार को जब्त कर लिया और कार के मालिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस कार को मोडिफाई करने में 3 लाख रुपए लगाए गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
Maruti Baleno Modified To Mercedes A-Class
आरटीओ ने एक स्थानीय टीवी चैनल को बताया कि इस मारुति बलेनो को खरीदने वाले शख्स ने इसे अपने दोस्त को बेच दिया था। उसी दोस्त ने इस कार को बदलकर मर्सिडीज जैसी बना दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।