{"_id":"616d60b727832644fc7d6c35","slug":"maruti-ignis-vs-tata-punch-car-comparison-with-price-features-specification-tata-punch-vs-maruti-ignis","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tata Punch vs Maruti Ignis: जानें नई टाटा पंच और मारुति इग्निस दोनों कारों में है कितना अंतर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Tata Punch vs Maruti Ignis: जानें नई टाटा पंच और मारुति इग्निस दोनों कारों में है कितना अंतर
Mon, 18 Oct 2021 06:22 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 18 Oct 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
टाटा पंच बनाम मारुति इग्निस
- फोटो : Tata Motors, Maruti Suzuki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कार बाजार में हैचबैक और सेडान कारों की तुलना में एसयूवी की लोकप्रियता बढ़ी है। इसके साथ ही, वाहन निर्माता ग्राहकों को लुभाने के लिए छोटे साइज के एसयूवी डिजाइन से प्रेरित कारों को लॉन्च करने लगे हैं। देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स अपनी ऑल-न्यू Tata Punch (टाटा पंच) के साथ इस क्लब में शामिल हो गई है। नई पंच बाजार में मारुति सुजुकी इग्निस को टक्कर देगी। लेकिन इन दोनों में से कौन बेहतर है, यह एक अहम सवाल है?
Tata Punch
- फोटो : Tata Motors
डायमेंशन
एसयूवी कारों की मौजूदगी सड़क पर काफी प्रभावी रहती है। टाटा पंच और मारुति सुजुकी इग्निस की तुलना करें तो - टाटा पंच की सड़क पर काफी दमदार मौजूदगी है। अपने सेगमेंट में यह सबसे बड़ी कार है। टाटा पंच मारुति सुजुकी इग्निस की तुलना में लंबी, चौड़ी और लंबी है। पंच में व्हीलबेस भी सबसे लंबा मिलता है। टाटा पंच की लंबाई 3827 mm, चौड़ाई 1742 mm, ऊंचाई 1615 mm है। वहीं इस एसयूवी का व्हीलबेस 2425 mm है। यह टाटा की सबसे छोटी एसयूवी है। इसमें 187 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है।

|
साइज |
टाटा पंच |
इग्निस |
|
व्हीलबेस |
2425 mm |
2435 mm |
|
लंबाई |
3827 mm |
3700 mm |
|
चौड़ाई |
1742 mm |
1690 mm |
|
ऊंचाई |
1615 mm |
1595 mm |
|
ग्राउंड क्लीयरेंस |
187 mm |
180 mm |
Maruti Suzuki Ignis
- फोटो : Maruti Suzuki
लुक और डिजाइन
अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी कार होने के नाते, टाटा पंच की निश्चित तौर पर सड़क पर मौजूदगी सबसे प्रभावशाली है। इसमें स्लीक एलईडी डीआरएल के साथ सिग्नेचर टाटा एसयूवी डिजाइन और नीचे बंपर में मेन हेडलैंप क्लस्टर दिया गया है। मारुति सुजुकी इग्निस में भी डीआरएल मिलते हैं। लेकिन टाटा पंच की बॉडी क्लैडिंग निश्चित रूप से दमदार लुक के साथ आती है जो कि इग्निस में नहीं मिलती है।

टाटा पंच का इंजन और पावर
टाटा मोटर्स ने पंच एसयूवी को सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ उतारा है। इस कार में डीजल इंजन का विकल्प नहीं मिलता है। टाटा पंच एसयूवी में डायनाप्रो टेक्नोलॉजी वाला 1.2-लीटर रेवोट्रॉन 3-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 86 hp का पावर और 115 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 5-स्पीड एएमटी का विकल्प मिलता है।
टाटा मोटर्स ने पंच एसयूवी को सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ उतारा है। इस कार में डीजल इंजन का विकल्प नहीं मिलता है। टाटा पंच एसयूवी में डायनाप्रो टेक्नोलॉजी वाला 1.2-लीटर रेवोट्रॉन 3-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 86 hp का पावर और 115 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 5-स्पीड एएमटी का विकल्प मिलता है।
विज्ञापन
Maruti Suzuki Ignis
- फोटो : Maruti Suzuki
मारुति इग्निस का इंजन और पावर
Maruti Suzuki Ignis इस सेगमेंट की इकलौती कार है जिसमें 1.2-लीटर 4-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 83 PS का अधिकतम पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। मारुति सुजुकी इग्निस मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स के ऑप्शन के साथ आती है।
टाटा पंच की तुलना में मारुति सुजुकी इग्निस का इंजन ज्यादा स्मूद है क्योंकि इसमें 4-सिलेंडर मिलते हैं। टाटा ने वाहन के लो-एंड टॉर्क को बेहतर बनाने के लिए एक फीचर जोड़ा है और यह निश्चित रूप से किसी अवरोध का मुकाबला करने में मदद करता है।