फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Suzuki की नई सस्ती 6 सीटर MPV इस दिन होगी लॉन्च, जानें बड़ी बातें

Wed, 24 Jul 2019 10:59 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Wed, 24 Jul 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki ertiga based new xl6 images leaked ahead of launch
Maruti Suzuki XL6 - फोटो : Social

MPV (मल्टी परपज वीइकल) सेगमेंट में Maruti Suzuki की अर्टिगा काफी पॉपुलर है। और इसका 6 सीटर मॉडल भी काफी चर्चा में है। आपको बता दें कि आगामी नया मॉडल XL6 नाम से आएगी। और अभी हाल ही में XL6 की फोटो लीक हो चुकी है। आइये जानते हैं कब होगी यह लांच और क्या कुछ होगा इसमें बदलाव

21 अगस्त को होगी लॉन्च

Maruti Suzuki ertiga based new xl6 images leaked ahead of launch
Maruti Suzuki XL6 - फोटो : gaadiwaadi

Maruti Suzuki की नई 6 सीटर वाली XL6 भारत में 21 अगस्त को लॉन्च की जाएगी। इस गाड़ी को कंपनी अपनी प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा से बेचेगी। आपको बता दें कि यह नया मॉडल कंपनी की अर्टिगा पर ही बेस्ड होगा। लेकिन इसके डिजाइन और केबिन में कुछ बदलाव हो सकते हैं। जीहां लीक हुई तस्वीर के मुताबिक नई XL6 के रियर और साइड लुक में कुछ बदलाव देखे जा सकते हैं इसके अलावा इसमें नए बम्पर लगाए गये हैं। इसके अलावा रियर बम्पर पर स्लिवर स्किड प्लेट देखने को मिलती है जिससे यह स्पोर्टी नजर आती है इसके अलावा इसके टॉप पर रूफ रेल भी साफ देखने को मिलती है। वही इस गाड़ी में नए अलॉय व्हील्स भी शामिल किये गये हैं। इस गाड़ी में 6 सीटें होंगी। इनमें दूसरी लाइन में दो अलग-अलग कैप्टन सीट्स होंगी।

इंजन

Maruti Suzuki ertiga based new xl6 images leaked ahead of launch
Maruti Suzuki XL6 - फोटो : gaadiwaadi

Maruti Suzuki की नई XL6 में नया 1.5-पेट्रोल इंजन मिलेगा जोकि इस समय सियाज और अर्टिगा में इस्तेमाल होता है। यह इंजन BS-6 नॉर्म्स के अनुरूप होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसे डीजल इंजन में नहीं लाएगी। कायास लगाए जा रहे हैं कि नई XL6 सिर्फ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आएगी लेकिन बाद में इसे ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ भी उतारा जायेगा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed