फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Suzuki की Celerio पर 52000 रुपये तक की मिल रही है छूट, पढ़ें ऑफर

Fri, 07 Aug 2020 04:37 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 07 Aug 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki giving bumper discount on its one of the cheapest hatchback Maruti Celerio this august
Maruti celerio]
अगर आप पांच लाख रुपये से कम कीमत में एक स्टाइलिश कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह महीना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल अगस्त महीने में देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी अपनी कई गाड़ियों पर भारी डिस्काउंट दे रही है। ऐसे में अगर आपका बजट पांच लाख रुपये से कम है, तो मारुति की Celerio आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। इस महीने Celerio पर कुल 52,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। बता दें कि बता दें कि भारतीय बाजार में Celerio की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.41 लाख रुपये है।
Maruti Suzuki giving bumper discount on its one of the cheapest hatchback Maruti Celerio this august
Updated Maruti Suzuki Celerio

Maruti Suzuki Celerio पर क्या है ऑफर?

अगर आप इस अगस्त महीने में Celerio की खरीदारी करते हैं, तो आपको 52,000 रुपये तक की बचत होगी। कंपनी इस महीने Celerio पर 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 25,000 रुपये का कंज्यूमर ऑफर दे रही  है। इसके अलावा इसकी खरीद पर आपको 7,000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी। 

यहां बता दें कि यह ऑफर सीमित समय के लिए है। इसके अलावा यह अलग-अलग डीलरशिप्स और राज्यों में बदल सकता है।
Maruti Suzuki giving bumper discount on its one of the cheapest hatchback Maruti Celerio this august
जनवरी 2017 से डीलर्स के पास सेलेरियो डीजल का स्टॉक आना बंद हो चुका है।

कितने लोग बैठ सकते हैं?
 

Maruti Suzuki की Celerio में पांच लोग एक साथ बैठ सकते हैं।


डाइमेंशन और वजन


Maruti Suzuki Celerio का व्हीलबेस 2425 मिलीमीटर है। वहीं, इसकी लंबाई 3695 मिलीमीटर, चौड़ाई 1600 मिलीमीटर और ऊंचाई 1560 मिलीमीटर है। Celerio का वजन 1250 किलोग्राम है।

 

माइलेज 


मारुति सुजुकी की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, Celerio के पेट्रोल वेरिएंट (ARAI टेस्टिड) में 21.63 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। वहीं, इसके सीएनजी वेरिएंट में 30.47 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज मिलता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki giving bumper discount on its one of the cheapest hatchback Maruti Celerio this august
Maruti Suzuki Celerio - फोटो : Maruti Suzuki

परफॉर्मेंस


Maruti Suzuki Celerio में 4-सिलेंडर वाला 4-वाल्व BS6 इंजन दिया गया है। इसका 998 सीसी का इंजन 6000 आरपीएम पर 58.33 bhp की मैक्सिमम पावर और 3500 आरपीएम पर 90 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, ट्रांसमिशन की बात करें तो इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। 
विज्ञापन
Maruti Suzuki giving bumper discount on its one of the cheapest hatchback Maruti Celerio this august
Auto Expo 2020 Maruti Suzuki Celerio - फोटो : PTI

सस्पेंशन 


इसके सस्पेंशन फीचर्स की बात करें तो Maruti Celerio के फ्रंट में क्वाइल स्प्रिंग के साथ मैकफर्शन स्ट्रट सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में क्वाइल स्प्रिंग के साथ कपल्ड टोर्शियन बीम एक्स्ल सस्पेंशन मिलता है। 


ब्रेक


इसके ब्रेकिंग फीचर्स की बात करें तो इसके फ्रंट में वेंटेलेडिट डिस्क ब्रेक दिया है। वहीं, इसके रियर में ड्रम ब्रेक लगा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed