फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hyundai की इस कार की एक साल की मेंटेनेंस कॉस्ट है बाइक से भी कम, रह जाएंगे हैरान

Fri, 07 Aug 2020 04:12 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 07 Aug 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
hyundai kona electric maintenance cost is very cheap hyundai kona electric service cost electric car hyundai kona electric price india hyundai kona electric car india specifications battery range charging time electric vehicles electric cars
Hyundai कोना ड्राइव - फोटो : Hyundai
भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (ईवी) की मांग बढ़ रही है। लेकिन ऑटोमोबाइल उद्योग में ऑल-इलेक्ट्रिक पावरट्रेन की बात की जाए तो यह अभी भी बहुत शुरुआती अवस्था में है। फिलहाल, दोपहिया वाहनों और इसमें भी खासतौर पर स्कूटर में ’उत्सर्जन-मुक्त उत्पादों यानी इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के सबसे ज्यादा ऑप्शन मौजूद हैं। बंगलूरू स्थित Ather Energy (एथर एनर्जी) ने मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए एक बड़ा बेंचमार्क स्थापित किया है। 
hyundai kona electric maintenance cost is very cheap hyundai kona electric service cost electric car hyundai kona electric price india hyundai kona electric car india specifications battery range charging time electric vehicles electric cars
MG Motor ZS EV Electric SUV
दूसरी ओर, भारत के चार-पहिया पीवी (पैसेंजर व्हीकल) सेगमेंट में सीमित विकल्प हैं। इस समय इस सूची में Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) की Kona Electric (कोना इलेक्ट्रिक), MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) की ZS EV (जेडएस ईवी) और Tata Motors (टाटा मोटर्स) की Nexon EV (नेक्सन ईवी) शामिल हैं। Mahindra & Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) अपने eXUV300 या XUV300 इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के आखिरी चरण में है। भारतीय खरीदारों के बड़े वर्ग में, इलेक्ट्रिक वाहनों अभी भी एक पारंपरिक आईसीई (इंटरनल कंबशन इंजन) के विकल्प के रूप में ज्यादा मांग नहीं है। 
hyundai kona electric maintenance cost is very cheap hyundai kona electric service cost electric car hyundai kona electric price india hyundai kona electric car india specifications battery range charging time electric vehicles electric cars
Hyundai Kona - फोटो : Hyundai
इसका एक मुख्य कारण तुलनात्मक रूप से इलेक्ट्रिव वाहनों की बहुत ज्यादा कीमत है। इसके अलावा, कम से कम मौजूदा बाजार परिदृश्य में, इलेक्ट्रिक चार-पहिया वाहन सिर्फ शहरों के लिए ठीक है, जहां चार्जिंग समेत अन्य पर्याप्त आधारभूत संरचना है। फिर भी ऐसा लगता होता है कि रेगुलर आईसीई इंजन की तुलना में इलेक्ट्रिक वाहन में ऐसे बहुत से फायदे हैं जिनके बारे में बहुत कम चर्चा हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
hyundai kona electric maintenance cost is very cheap hyundai kona electric service cost electric car hyundai kona electric price india hyundai kona electric car india specifications battery range charging time electric vehicles electric cars
Hyundai Kona - फोटो : Hyundai
आश्चर्यजनक रुप से कम मेनटेनेंस कॉस्ट
सोशल मीडिया ट्विटर पर अरुण भट एस नाम के एक शख्स ने अपनी ह्यूंदै कोना इलेक्ट्रिक कार पर एक साल के दौरान सर्विस पर खर्च होने वाला ब्यौरा शेयर किया है, जिससे साबित होता है कि ईवी की बहुत ज्यादा कीमत के बावजूद इसका मेनटेनेंस शुल्क बहुत कम आता है। बंगलूरू में एक ह्यूंदै डीलरशिप ट्राइडेंट ऑटोमोबाइल्स ने भट्ट से इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर के वार्षिक रखरखाव के लिए सिर्फ 1,043 रुपये का शुल्क लिया। 
 
विज्ञापन
hyundai kona electric maintenance cost is very cheap hyundai kona electric service cost electric car hyundai kona electric price india hyundai kona electric car india specifications battery range charging time electric vehicles electric cars
Hyundai Kona - फोटो : Hyundai
इस कार की मेनटेनेंस बिल पर नजर डालें तो पता चलता है कि इसमें ‘ट्यूबलेस रिपेयर सील्स’, उपभोग्य सामग्रियों, कैलिपर गाइड रॉड ग्रीस, सैनिटेशन (हाईजीन केयर), जनरल चेकअप और टायर पंचर रिपेयर के लिए चार्ज किया गया है। लेबर कॉस्ट के रूप में 118 रुपये ली गई थी। यदि हम सिर्फ अनिवार्य चीजों पर ध्यान दें, तो ह्यूंदै कोना ईवी के लिए एक साल की सर्विस कॉस्ट मुश्किल से 500 रुपये से ज्यादा जाएगी। यह अभी भी उस कीमत से थोड़ी ज्यादा ही है, क्योंकि पिछली बार अरुण को 10,000 किमी के लिए शिड्यूल्ड मेनटेनेंस कॉस्ट के रूप में एक भी रुपये नहीं देने पड़े थे और वह बिल्कुल मुफ्त थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed