{"_id":"5f2d07f58ebc3e3d08486b13","slug":"ipl-2020-amazon-coca-cola-jio-and-byju-in-race-for-title-sponsorship-after-bcci-ends-ties-with-vivo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIVO की जगह ले सकती हैं ये कंपनियां, कौन बनेगा IPL 2020 का टाइटल स्पॉन्सर?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIVO की जगह ले सकती हैं ये कंपनियां, कौन बनेगा IPL 2020 का टाइटल स्पॉन्सर?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 07 Aug 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
IPL 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सत्र से चीनी कंपनी को वीवो को टाइटल प्रायोजक से हटा दिया है। बोर्ड अब 19 सिंतबर से शुरू हो रही लीग के लिए स्पॉन्सर की तलाश में है। हालांकि अभी इसके लिए टेंडर जारी नहीं हुआ है, लेकिन कहा जा रहा है कि आईपीएल का प्रायोजक बनने के लिए बायजू, अमेजॉन, रिलायंस जियो और कोका कोला इंडिया जैसी दिग्गज कंपनियां रेस में हैं।
2 of 5
coca cola
वीवो ने प्रत्योक सीजन के लिए बीसीसीआई को 400 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। मगर इस सीजन में बोर्ड को इतनी बड़ी रकम का भुगतान करने वाला स्पॉन्सर मिलना मुश्किल है। बायजू टीम इंडिया की पहले से स्पॉन्सर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बायजू के अधिकारी ने कहा कि कंपनी ने डील के लिए 300 करोड़ रुपये रखे हैं। वहीं, कोका कोला इंडिया भी क्रिकेट में निवेश करने के लिए तैयार है।
3 of 5
अमेजन
इस रेस में अमेजॉन को सबसे आगे माना जा रहा है। ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी ने अभी तक किसी खेल में टाइटल या ग्राउंड स्पॉन्सर का रोल नहीं निभाया है। हालांकि, आईपीएल के दौरान दशहरा-दिवाली सीजन भी। इसलिए इस मौके का लाभ उठाने के लिए यह कंपनी भी दांव खेल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आईपीएल 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
वीवो ने 2018 से 2022 तक पांच साल के लिए 2190 करोड़ रुपये (प्रत्येक वर्ष करीब 440 करोड़ रुपये) में आईपीएल प्रायोजन अधिकार हासिल किए थे। दोनों पक्ष एक योजना पर काम कर रहे हैं जिसमें वीवो फिर से तीन साल के लिए संशोधित शर्तों पर 2021 से वापसी कर सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
ड्रीम11
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, MyCircle11, जो एक अन्य स्पोर्ट्स फैंटसी प्लैटफॉर्म है, भी इसी तरह की दिलचस्पी दिखा रहा है। Dream 11 दूसरी ओर आईपीएल का आधिकारिक पार्टनर है, जो हर सीजन 40 करोड़ रुपये का भुगतान करता है, उसे भी एक बड़ा दावेदार माना जा रहा है। हालांकि, अगर ड्रीम 11 टाइटल स्पॉन्सर बनना चाहता है तो संभव है कि बीसीसीआई उसे टाइटल बोली से 40 करोड़ रुपये अधिक देने के लिए कह सकता है। अगर ड्रीम 11 टाइटल स्पॉन्सर बनता है तो अनअकैडमी ऑफिशियल पार्टनर बन सकता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।