फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रातों-रात चमकी मजदूर की किस्मत, खुदाई में मिले लाखों रुपये के तीन हीरे

Fri, 07 Aug 2020 01:00 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 07 Aug 2020 01:00 PM IST
madhya pradesh panna labour found 3 diamond worth twenty lakh rupees
खनन मजदूर(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश का पन्ना जिला दुनियाभर में कीमती हीरों के खदानों के लिए मशहूर है। पन्ना की धरती ऐसी है, जो एक ही झटके में लोगों को रंक से राजा बना सकती है। यहां कि रत्नगर्भा धरती लगातार बेशकीमती रत्न उगल रही है। पन्ना जिले के जरुआपुर गांव में एक मजदूर की किस्मत उस समय चमक गई, जब उसे खदान में खुदाई के दौरान तीन हीरे मिल गए। इन हीरों की कीमत लाखों में आंकी गई है।

madhya pradesh panna labour found 3 diamond worth twenty lakh rupees
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, गुरुवार को पन्ना जिले के जरुआपुर उथली खदान से मजदूर सुबल को एक साथ तीन हीरे मिले। इन हीरों का अलग-अलग वजन 4.45, 2.16, 0.93 कैरेट है, वहीं कुल वजन 7.59 कैरेट है। ये हीरे जेम क्वालिटी के हैं। सुबल को ये हीरे उस वक्त मिले, जब वो खदान की मिट्टी को पानी से साफ कर रहे थे।

madhya pradesh panna labour found 3 diamond worth twenty lakh rupees
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

अमूमन एक कैरेट हीरे की कीमत 5 लाख रुपये होता है। इस आधार पर सुबल को मिले हीरे की कीमत 30 से 35 लाख रुपये के बीच आंकी गई है। इन हीरों को मजदूर ने अपने साथियों के साथ हीरा कार्यालय में पहुंचकर जमा करा दिया है।

विज्ञापन
madhya pradesh panna labour found 3 diamond worth twenty lakh rupees
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पन्ना जिले के हीरा अधिकारी आर के पांडे के मुताबिक, गुरुवार को उथली हीरा खदान की खुदाई के दौरान एक श्रमिक को साढ़े सात वजन कैरेट के तीन हीरे मिले हैं। नियमानुसार इन हीरों की नीलामी की जायेगी और 12 प्रतिशत कर की राशि काट कर शेष 88 फीसद राशि श्रमिक को दे दी जाएगी।

madhya pradesh panna labour found 3 diamond worth twenty lakh rupees
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

इन हीरों को नीलामी हीरा कार्यालय अगले ऑक्शन में कराएगी। बोली में इन हीरों के लिए, जो भी दाम मिलेंगे उस राशि पर 88 फीसदी का हक सुबल का होगा। इतने पैसों से सुबल का भाग्य जरूर बदल जाएगा और वो सुखी पूर्ण जीवन जीने में सक्षम हो सकेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed