फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन के बाद किस कंपनी की मोटरसाइकिल और स्कूटर को सबसे ज्यादा खरीद रहे हैं लोग?

Fri, 07 Aug 2020 11:38 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 07 Aug 2020 11:38 AM IST
विज्ञापन
Hero MotoCorp to Honda to Bajaj Auto to TVS to Royal Enfield which company's two wheeler vehicles are customers buying the most after lockdown?
Bike Manufacturing Plant - फोटो : PTI

कोरोना के कारण ऑटोसेक्टर के लगभग सभी सेगमेंट में गिरावट देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में दो-पहिया वाहनों की बिक्री में भी जबरदस्त गिरावट आई है। दरअसल लॉकडाउन के बाद जून महीने में कुल 10,13,431 टू-व्हीलर्स की बिक्री हुई। जबकि, जून 2019 में 16,49,477 टू-व्हीलर्स की बिक्री हुई थी। जून 2019 के मुकाबले जून 2020 में 38.6 फीसदी दो पहिया वाहनों की बिक्री घटी है। हालांकि, इस दौरान कुछ ऐसी भी कंपनियां हैं जिनकी बाजार में हिस्सेदारी बढ़ी है। मई महीने में ज्यादातर डीलरशिप्स और प्रोडक्शन हाउस खुलते और बंद होते रहे। ऐसे में हम आपको लॉकडाउन के बाद जून महीने की पांच सबसे ज्यादा बिक्री करने वाली दो-पहिया कंपनियों के बारे में बताने जा रहे हैं। डालते हैं एक नजर। 

Hero MotoCorp to Honda to Bajaj Auto to TVS to Royal Enfield which company's two wheeler vehicles are customers buying the most after lockdown?
Bike Manufacturing Plant - फोटो : Social Media

Hero MotoCorp


हीरो मोटोकॉर्प दुनिया की सबसे ज्यादा बिक्री करने वाली टू-व्हीलर कंपनी है। भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा दो-पहिया वाहन हीरो के बिकते हैं। जून 2020 में कंपनी ने अपनी 4,29,493 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, जून 2019 में कंपनी ने अपनी 6,00,380 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी पिछले साल के मुकाबले जून महीने में कंपनी की बिक्री में 28.5 फीसदी गिरावट आई। जून 2020 में कुल बाजार का 42.38 फीसदी हिस्सा हीरो के पास रहा। जबकि, जून 2019 में यह 36.40 फीसदी था। पिछले साल के मुकाबले जून महीने में कंपनी की हिस्सेदारी 5.98 फीसदी बढ़ी। यानी इस महीने कंपनी की बिक्री तो घटी, लेकिन दूसरी कंपनियों के मुकाबले भारतीय बाजार में हीरो की हिस्सेदारी और भी बढ़ गई।

Hero MotoCorp to Honda to Bajaj Auto to TVS to Royal Enfield which company's two wheeler vehicles are customers buying the most after lockdown?
सांकेतिक - फोटो : honda2wheelersindia

Honda


हीरो मोटोकॉर्प के बाद होंडा दूसरी बड़ी कंपनी की है, जिसके सबसे ज्यादा टू-व्हीलर्स भारतीय बाजार में बिके। जून 2020 में इसके 2,02,837 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं, जून 2019 में इसके 4,50,889 यूनिट्स बिके थे। पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री 55 फीसदी घटी है। जून 2020 में कुल बाजार का 20.01 फीसदी हिस्सा होंडा के पास रहा। जबकि, जून 2019 में यह 27.34 फीसदी था। पिछले साल के मुकाबले जून महीने में कंपनी की हिस्सेदारी 7.32 फीसदी घटी है। कंपनी को दोनों ही मोर्चो पर नुकसान हुआ है, जहां जून महीने में इसकी बिक्री और हिस्सेदारी दोनों घटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hero MotoCorp to Honda to Bajaj Auto to TVS to Royal Enfield which company's two wheeler vehicles are customers buying the most after lockdown?
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Bajaj Auto

Bajaj Auto


जून 2020 में बजाज ऑटो के 1,46,695 यूनिट्स बिके। वहीं, जून 2019 में इसके 1,99,340 यूनिट्स बिके थे। पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री 26 फीसदी घटी। टॉप-5 बेस्ट सेलिंग कंपनियों में से बजाज ऐसी कंपनी रही, जिसकी बिक्री में सबसे कम गिरावट आई। इसके अलावा इस महीने इसकी हिस्सेदारी 14.48 फीसदी रही। जबकि, जून 2019 में इसकी हिस्सेदारी 12.09 फीसदी थी। यानी कि पिछले साल के मुकाबले जून महीने में इसकी हिस्सेदारी 2.39 फीसदी बढ़ी।

विज्ञापन
Hero MotoCorp to Honda to Bajaj Auto to TVS to Royal Enfield which company's two wheeler vehicles are customers buying the most after lockdown?
TVS Apache RTR 160 4V - फोटो : TVS

TVS 


टीवीएस देश की चौथी बड़ी टू-व्हीलर कंपनी है, जिसके सबसे ज्यादा यूनिट्स जून महीने में बिके। जून 2020 में इसके 1,44,817 यूनिट्स बिके। वहीं, जून 2019 में इसके 2,26,279 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल के मुकाबले जून 2020 में इसकी बिक्री 36 फीसदी घटी है। जून 2020 में कुल बाजार की 14.29 फीसदी हिस्सेदारी टीवीएस की रही। वहीं, जून 2019 में कंपनी की हिस्सेदारी 13.72 फीसदी थी। पिछले साल के मुकाबले कंपनी की हिस्सेदारी 0.57 फीसदी बढ़ी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed