{"_id":"5d6796d78ebc3e015a221270","slug":"maruti-suzuki-launches-service-on-wheels-offers-car-service-at-your-doorsteps","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब घर बैठे होगी आपकी कार की सर्विस, Maruti Suzuki ने उठाया नया कदम","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
अब घर बैठे होगी आपकी कार की सर्विस, Maruti Suzuki ने उठाया नया कदम
कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने ग्राहकों को बेहतर सर्विस देने के लिए 'सर्विस ऑन व्हील्स' की घोषणा की है। इस सर्विस के जरिए कंपनी ग्राहकों को उनके घर पर ही गाड़ी की सर्विस प्रदान करेगी। यानी अब ग्राहक को सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
'सर्विस ऑन व्हील्स' के तहत कंपनी गाड़ी से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करेगी। मारुति सुजुकी की इस नई सर्विस से देश में 1,800 से अधिक छोटे-बड़े शहरों में 3,600 से ज्यादा वर्कशॉप के मौजूदा मजबूत कंपनी के सर्विस नेटवर्क को बढ़ावा देगी। ऐसे में दूर दराज के क्षेत्रों में स्थित मारुति सुजुकी ग्राहकों को तो फायदा मिलेगा ही साथ ही मेट्रो सिटी में भी यह काफी उपयोगी साबित होगी क्योकिं शहरों में रहने वाले लोगों के पास सम्स्य का काफी आभाव रहता है जिसकी वजह से वो लोग गाड़ी की सर्विस के लिए वर्कशॉप नहीं जा पाते।
इस नई सर्विस के जरिये कंपनी पेड सर्विस और फ्री सर्विस देगी। इसके अलावा ऑयल चेंजिंग, फिल्टर क्लीनिंग, बॉडी इन्सपेक्शन और बॉडी की मरम्मत जैसी सुविधायें देगी। मारुति सुजुकी के मुताबिक एक 4-व्हीलर व्हीकल पर निर्मित एक वर्कशॉप हमारे ग्राहकों की पूरी सर्विस की जरूरतों का ध्यान रखेगी और इस उसी हिसाब से डिजाइन भी किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।