सब्सक्राइब करें

आ रही है Maruti Suzuki की सबसे छोटी SUV S-Presso, एक महीने बाद होगी लांच!

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Tue, 30 Jul 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki micro S presso SUV may launch in September 2019
Maruti Suzuki S Presso micro SUV - फोटो : Social

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अब अपनी नई माइक्रो SUV S-Presso को भारत में लांच करने की तैयारी में है। भारत में इस कार का बड़ी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। खबरों की मानें तो कंपनी इसे इस साल सितंबर के महीने में लॉन्च कर सकती है। ऑटो एक्सपो में कंपनी ने इसका फ्यूचर-एस कॉन्सेप्ट प्रॉडक्शन वर्जन पेश किया था। कंपनी इसके फाइनल मॉडल को अपने अरीना डीलरशिप से बेचेगी।

Trending Videos

इंजन

Maruti Suzuki micro S presso SUV may launch in September 2019
Maruti Suzuki S Presso micro SUV - फोटो : Social

सोर्स के मुताबिक आगामी मॉडल में इसमें बीएस-6 वाला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है जबकि कायास ये भी लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इसमें 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन भी शामिल कर सकती है जिसका मुख्य कारण इसका माइक्रो साइज का होना। नई S-Presso को कंपनी अपने लेटेस्ट हार्टेक्ट प्लैटफॉर्म पर बनाएगी। कायास तो ये भी लगाये जा रहे हैं कि लॉन्च के कुछ समय बाद इसे CNG वर्जन में भी उतारा जा सकता है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

इंटीरियर

Maruti Suzuki micro S presso SUV may launch in September 2019
Maruti Suzuki S Presso micro SUV - फोटो : Social

मारुति की नई S-Presso में डार्क-ग्रे इंटीरियर देखने को मिल सकता है। वही कॉन्सेप्ट कार से प्रेरित इसका केबिन होगा। इसके अलावा इसमें टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, राउंड शेप्ड डिजिटल सेंटर कंसोल और डिजिटल स्पीडोमीटर जैसे कई अन्य एडवांस्ड फीचर्स देखने को मिलेंगे. इसमें 5 लोगों के बैठने की जगह मिलेगी।

डिजाइन और फीचर्स

Maruti Suzuki micro S presso SUV may launch in September 2019
Maruti Suzuki S Presso micro SUV - फोटो : Social

नई S-Presso में डिजाइन इसका सबसे बड़ी खूबी में से एक होगा। इसे यूथ को ध्यान में रखकर बनाया जायेगा। S-Presso का ग्राउंड क्लियरेंस 180mm हो सकता है जबकि इसमें हाई सीटिंग पोजिशन मिलेगी। आगामी मॉडल कंपनी की मौजूदा एसयूवी विटारा ब्रेजा से नीचे के सेगमेंट में आएगा। मुकाबले में यह कार महिंद्रा केयूवी100 NXT को टक्कर देगी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed