फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और बजाज ऑटो का मुनाफा हुआ कम, जानें बड़ी बातें

Sat, 27 Jul 2019 12:27 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Sat, 27 Jul 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki, tata motors and bajaj auto Financial Results Q1 (April-June) FY 2019-20
Auto Financial Results - फोटो : Social

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने जानकारी देते हुआ बताया कि कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 31.67 फीसदी घटकर 1,376.8 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में मारुति सुजुकी को 2,015 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। मारुति ने इस क्वॉर्टर के दौरान 4,02,594 गाड़ियों की बिक्री की, जोकि पिछले साल की समान अवधि में तिमाही के मुकाबले 17.9 फीसदी कम है। इतना ही नही डोमेस्टिक बाजार में भी 3,74,481 कारों की बिक्री हुई। और इसमें भी 19.3 फीसदी की कमी आई है। जबकि कंपनी ने कुल 28,113 वाहनों का निर्यात किया। 


 

टाटा मोटर्स को हुआ घाटा

Maruti Suzuki, tata motors and bajaj auto Financial Results Q1 (April-June) FY 2019-20
टाटा मोटर्स कार - फोटो : Amar Ujala

बात टाटा मोटर्स की करें तो कंपनी ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 3,679.66 करोड़ रुपये का घाटा हुआ जोकि पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले दोगुना है। क्योकिं पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 1,902.37 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कार बाजार में पिछले 4 महीने में बिक्री बहुत अच्छी नहीं रही है ऐसे में सभी को इंतजार है इस फेस्टिव सीजन का। खबर है कि टाटा मोटर्स जल्द ही 5 नई कारें भारत में लॉन्च करेगी।  

बजाज ऑटो के नेट प्रॉफिट में गिरावट  

Maruti Suzuki, tata motors and bajaj auto Financial Results Q1 (April-June) FY 2019-20
Bajaj CT 100 B

बात बजाज ऑटो की करें तो कंपनी को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकीकृत आधार पर 1,012.16 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ। लेकिन यह पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के मुनाफे की तुलना में 2.84 फीसदी कम ही रहा है। क्योकिं पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी को 1,041.77 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा हुआ था।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed