फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mercedes Benz India की कारें अगले महीने से हो जायेंगी महंगी, कीमतों में इतना हुआ इजाफा

Wed, 24 Jul 2019 05:51 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Wed, 24 Jul 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
Mercedes Benz India hike car prices from august 2019
Mercedes Benz India - फोटो : Mercedes Benz India

लग्जरी कार निर्माता कंपनी Mercedes-Benz India ने आज अपनी चुनिंदा मॉडल्स की कीमतों में अगस्त 2019 के पहले हफ्ते से बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह बढ़ोतरी 3 फीसदी तक हुई है। ऑटोमोटिव पार्ट्स पर सीमा शुल्क में हुई बढ़ोतरी और ईंधन पर अतिरिक्त कर और उत्पादन शुल्क के कारण कंपनी को दाम बढ़ाने पड़े हैं।

दाम बढ़ाना मजबूरी

Mercedes Benz India hike car prices from august 2019
Mercedes-Benz GLC - फोटो : सांकेतिक

Mercedes-Benz India के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ श्री. मार्टिन श्वेन्क ने बताया, "भारत की अग्रणी लग्जरी ऑटोमोबाईल कंपनी होने के नाते हम सर्वोत्तम उत्पाद देने और ग्राहकों को सर्वोत्तम अनुभव प्रदान करने के लिए लगातार कड़े प्रयास करते हैं। परन्तु ऑटोमोटिव पार्ट्स पर सीमा शुल्क और ईंधन पर अतिरिक्त कर और उत्पादन शुल्क के कारण उत्पादन पर दबाव बढ़ रहा है।  बढ़ते हुए उत्पादन खर्च को सह पाने के लिए कीमतों को बढ़ाने के अलावा हमारे पास दूसरा कोई विकल्प नहीं है।"  
 

ग्राहकों के लिए सर्विस पैकेजे

Mercedes Benz India hike car prices from august 2019
Mercedes benz V-class

कंपनी ने ग्राहकों की सहूलियत के लिए सर्विस पैकेजेस और एक्सटेंडेड वारंटी प्रोग्राम्स भी पेश किये हैं। स्टार केयर प्रोग्राम के तहत तीन सालों तक वॉरंटेबल रिपेयर्स किसी भी माइलेज सीमा के बिना मुफ्त में किए जाते हैं।  हर कार खरीदारी के साथ यह स्टैण्डर्ड सुविधा दी जाती है।  स्टार केयर प्लस में चौथे साल की एक्सटेंडेड वारंटी दी जाती है जो रीसेल मूल्य को बढ़ाती है।  स्टार ईज़ में नियमित सर्विस से जुड़े आवश्यक काम साथ ही ब्रेक पैड्स, ब्रेक डिस्क, वायपर ब्लेड्स, व्हील अलाइनमेंट और बैलेंसिंग आदि काम कॉन्ट्रेक्टेड अवधि में किए जाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed