{"_id":"5cceadb1bdec22070a1a88dd","slug":"new-bajaj-avenger-160-street-launched-with-abs-and-rear-lift-protection-features","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब एक्सीडेंट का खतरा रोकेगी बजाज की नई Avenger Street 160","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
अब एक्सीडेंट का खतरा रोकेगी बजाज की नई Avenger Street 160
Bajaj की नई Avenger Street 160 अब नए इंजन और ABS के साथ मार्किट में आ चुकी है। फिलहाल बाइक नागपुर में उपलब्ध है। कीमत की बात करें तो Avenger Street 160 ABS की कीमत 81,037 (एक्स-शो रूम, नागपुर) रखी है। जल्द ही यह बाइक पूरे भारत में उपलब्ध करा दी जाएगी। हांलाकि कंपनी ने इस बाइक के लांच के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। Avenger Street 160 अब Street 180 की जगह लेगी आइये जानते हैं।
अब एक्सीडेंट का खतरा नहीं
2 of 4
Bajaj Avenger Street 160
नए सेफ्टी मानकों के अनुसार नई Avenger Street 160 को एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) मिलेगा। इसके अलावा इसके रियर में ड्रम ब्रेक यूनिट लगाई गई है। सेफ्टी को और बेहतर करने के लिए इसके रियर में Rear-Lift Protection (RLP) सेंसर लगाया गया है जिससे एक्सीडेंट का खतरा काफी हद तक कम होगा।
नया 160cc इंजन
3 of 4
Bajaj Avenger Street 160
बात इंजन की करें तो Bajaj Avenger Street 160 ABS में Pulsar NS160 वाला ही इंजन दिया है। इसमें 160.3 cc का सिंगल-सिलिंडर,4-वाल्व एयर कूल्ड इंजन लगा है जो 15 bhp की मैक्सिमम पावर और 13.7 Nm का टॉर्क देता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। बाइक की माइलेज का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लुक्स
4 of 4
Avenger Street 160
नई Avenger Street 160 में ब्लैक्ड आउट स्टायलिंग, LED DRL के साथ नए हेडलैंप, और एलॉय व्हील्स देखने को मिलते हैं। बाइक का डिजाइन Street 180 जैसा ही है। कंपनी ने इसके डिजाइन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। सिर्फ इसके इंजन में ही बदलाब किये हैं। इसका इंजन, बाइक रेड और ब्लैक दो कलर्स में उपलब्ध है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।