{"_id":"616fdf0f19abd54d843c5214","slug":"ola-electric-scooter-test-ride-starting-after-diwali-know-booking-price-features-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ola Electric Scooter S1: इंतजार हुआ खत्म, ओला एस1 ई-स्कूटर की शुरू हो रही है टेस्ट राइड और बुकिंग, जानें पूरी डिटेल्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Ola Electric Scooter S1: इंतजार हुआ खत्म, ओला एस1 ई-स्कूटर की शुरू हो रही है टेस्ट राइड और बुकिंग, जानें पूरी डिटेल्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 20 Oct 2021 06:04 PM IST
सार
Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) स्कूटर जल्द ही अपने एस1 और एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्ट राइड शुरू करने वाली है। साथ ही इनकी बुकिंग भी दोबारा शुरू होने वाली है।
विज्ञापन
1 of 10
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आमतौर पर कोई भी नया वाहन खरीदने से पहले ग्राहक उसे चलाकर देखना चाहता है। इसे टेस्ट राइड कहा जाता है। अगर आप Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) स्कूटर को खरीदने की योजना बना रहे हैं। और इसे खरीदने से पहले आपके मन में टेस्ट राइड लेने की ख्वाहिश है, तो जल्द ही आपका इंतजार खत्म होने वाला है। ओला ने एलान किया है कि वह दिवाली के बाद अपने ग्राहकों को अपने एस1 और एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्ट राइड देने के लिए पूरी तरह तैयार है। चेन्नई स्थित इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता ने कहा है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर 10 नवंबर से टेस्ट राइड के लिए उपलब्ध होंगे।
जल्द दोबारा खुलेगी बुकिंग
ओला इलेक्ट्रिक ने अपने दो इलेक्ट्रिक स्कूटर्स एस1 और एस1 प्रो को भारतीय बाजार में 15 अगस्त को एक लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया था। ओला इलेक्ट्रिक ने इन दोनों स्कूटर की लॉन्चिंग के एक महीने बाद दो दिनों के लिए इनकी बुकिंग खोली थी। कंपनी ने बताया कि उसने सिर्फ दो दिनों में 1,100 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑनलाइन कारोबार कर लिया। कंपनी को पहले 24 घंटे में ही 600 करोड़ रुपये की बुकिंग हासिल हो गई थी। अब इन स्कूटर्स की बुकिंग का दूसरा चरण दिवाली से ठीक पहले एक नवंबर को शुरू होने जा रहा है।
2 of 10
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
ड्राइविंग रेंज और स्पीड
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर का S1 वेरिएंट एक बार फुल चार्जिंग के बाद 121 किलोमीटर की दूर तय कर सकता है। जबकि S1 Pro वेरिएंट एक बार फुल चार्जिंग के बाद 181 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। S1 वेरिएंट 3.6 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ता है। जबकि S1 Pro वेरिएंट 3 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकता है। वहीं इस स्कूटर की टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटा है।
3 of 10
Ola Hypercharger Network
- फोटो : Ola
बैटरी और चार्जिंग
Ola S1 Pro में काफी बड़ी बैटरी क्षमता 3.97 kWh दी गई है। ओला एस1 प्रो की बैटरी एक उच्च क्षमता वाली इकाई होने के कारण, पूरी तरह से चार्ज होने में अधिक समय लेती है। इसे फुल चार्ज होने में 6 घंटे 30 मिनट लगता है। ओला इलेक्ट्रिक का दावा है कि एस1 प्रो की बैटरी को सिर्फ 18 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है और यह 75 किमी की ड्राइविंग रेंज देने के लिए काफी होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
कलर ऑप्शन
कुल मिलाकर, ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में चुनने के लिए 10 कलर ऑप्शन मिलते हैं। बुकिंग के दौरान पसंदीदा रंग का चयन किया जा सकता है और कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक यदि ग्राहक चाहें तो स्कूटर के कलर ऑप्शन को बाद में भी बदला जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 10
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
कितनी है कीमत
ओला इलेक्ट्रिक ने अपने इन दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमतों की घोषणा पहले ही कर दी है। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के S1 वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये है। जबकि S1 Pro वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,29,999 रुपये है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।