फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर लाएं भारत की सबसे सस्ती एसयूवी रेनो काइगर, पहले दिन 1100 लोगों को मिली डिलीवरी, जानें इसकी खूबियां

Wed, 03 Mar 2021 02:47 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 03 Mar 2021 02:47 PM IST
विज्ञापन
renault kiger delivery begins renault kiger delivery date renault kiger booking amount kiger renault price in india renault kiger engine specifications renault kiger features and price renault india
Renault Kiger - फोटो : For Refernce Only
फ्रांस की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Renault (रेनो) की भारतीय ईकाई Renault India (रेनो इंडिया) ने भारतीय बाजार में अपने सबसे नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Kiger की कमर्शियल बिक्री शुरू कर दी है। कंपनी ने बुधवार को बताया कि उसने पहले दिन ही 1,100 से ज्यादा ग्राहकों को कार की डिलीवरी कर दी है। ऑल-न्यू Renault Kiger की बुकिंग चालू है। भारतीय बाजार में सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में उपलब्ध सबसे सस्ती एसयूवी कार को कंपनी के डीलरशिप नेटवर्क पर 500 से अधिक आउटलेट्स के जरिए बुक कराया जा सकता है। इसके अलावा खरीदार कंपनी की वेबसाइट के जरिए इसकी ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं। Renault Kiger एसयूवी की बुकिंग 11,000 रुपये की टोकन राशि देकर की जा सकती है। 
renault kiger delivery begins renault kiger delivery date renault kiger booking amount kiger renault price in india renault kiger engine specifications renault kiger features and price renault india
Renault Kiger 2021 Production Begins - फोटो : Renault
रेनो इंडिया ऑपरेशंस के कंट्री सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर वेंकटराम ममिलापल्ले ने कहा, "हम काइगर के लिए हमारे ग्राहकों की उत्साहजनक प्रतिक्रिया और हमारे डीलर पार्टनर्स को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं।" उन्होंने कहा, "डस्टर के बाद, जिसने एसयूवी को न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर में लोगों के एक बड़े वर्ग के लिए सुलभ बनाया, काइगर एसयूवी की चाहत रखने वाले ग्राहकों के एक बड़े वर्ग के लिए सुलभ बनाने के लिए तैयार है।" 
renault kiger delivery begins renault kiger delivery date renault kiger booking amount kiger renault price in india renault kiger engine specifications renault kiger features and price renault india
Renault Kiger - फोटो : Renault
कीमत
Renault Kiger इस समय भारतीय बाजार में बिकनेवाली सबसे सस्ती एसयूवी है। फ्रांस की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी ने दावा किया था उसकी नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कार भारत में सबसे सस्ती होगी। रेनो काइगर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.45 लाख रुपये है। जबकि टॉप एंड मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 9.72 लाख रुपये तक जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
renault kiger delivery begins renault kiger delivery date renault kiger booking amount kiger renault price in india renault kiger engine specifications renault kiger features and price renault india
Renault Kiger - फोटो : Renault
सुलभता के साथ-साथ पॉकेट फ्रेंडली होना, सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कामयाबी का मूल मंत्र बन गया है। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इस सेगमेंट में हाल के दिनों में ग्राहकों की बहुत ज्यादा दिलचस्पी बढ़ी है। Kiger अब इस सेगमेंट में अपने लिए जगह बनाना चाह रहा है। रेनो काइगर भारतीय बाजार में सबसे प्रतिस्पर्धा वाले सेगमेंट में लॉन्च की गई है और कंपनी को उम्मीद है कि रेनो काइगर अपनी कम कीमत की वजह से धमाल मचाएगी। 
विज्ञापन
renault kiger delivery begins renault kiger delivery date renault kiger booking amount kiger renault price in india renault kiger engine specifications renault kiger features and price renault india
Renault Kiger - फोटो : Renault
इंजन
रेनो काइगर दो पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ आती है - एक 1.0-लीटर पेट्रोल और एक 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन। इस कार में ट्रांसमिशन में 5-स्पीड मैनुअल, एटी और सीवीटी का ऑप्शन मिलता है। पहला ऑप्शन 1.0-लीटर पेट्रोल का है जो 72 PS का पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं दूसरा ऑप्शन 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का है जो 100 PS का पावर और 160 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं सीवीटी ऑप्शन के साथ यह 152 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। कार के साथ 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड मिलता है। 1.0-लीटर पेट्रोल के साथ 5 स्पीड EASY-R AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। जबकि 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ 5 स्पीड X-TRONIC CVT गियरबॉक्स का ऑप्शन उपलब्ध है। रेनॉ काइगर में मल्टीसेंस ड्राइव मोड फीचर दिया गया है। इस कार को इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स मोड में चलाया जा सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed