फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई Renault KWID फेसलिफ्ट हुई लॉन्च, 10 नए फीचर्स के साथ Maruti S-Presso को देगी टक्कर!

Tue, 01 Oct 2019 11:18 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Tue, 01 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Renault Kwid facelift launched in India, prices start at Rs 2.83 lakhs
Renault Kwid facelift launched in India - फोटो : Renault

भारतीय कार बाजार में पिछले 10 महीने से मंदी छाई हुई है, लेकिन गाड़ियों के लॉन्च होने का सिलसिला बरकरार है। लेकिन यह जरूरी भी है क्योंकि ग्राहकों को लुभाने के कार कंपनियों को नए मॉडल तो लाने ही होंगे। सोमवार को मारुति सुजुकी ने अपनी पहली मिनी SUV  S-Presso को लॉन्च और मंगलवार को Renault ने अपनी फेसलिफ्ट KWID भी लॉन्च कर दिया है। आइये जानते हैं क्या कुछ खास और नया है इसमें।

कीमत और वेरिएंट

Renault Kwid facelift launched in India, prices start at Rs 2.83 lakhs
Renault Kwid facelift launched in India - फोटो : Renault

नई KWID को 5 वेरियंट, Standard, RxE, RxL, RxT (O) में उतारा गया है। दिल्ली में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 2.83  लाख रुपये से लेकर 4.33 लाख रुपये के बीच है। जबकि इसके Climber मॉडल की कीमत 4.54 लाख रुपये से लेकर 4.84 लाख रुपये के बीच है। फेसलिफ्ट क्विड की बुकिंग शुरू हो गई है। 5 हजार रुपये में कंपनी की वेबसाइट से इस नई कार को बुक किया जा सकता है।आइये एक नजर इसे सभी वेरिएंट्स पर...
 

नई  KWID के सभी वेरिएंट की कीमतें  

कीमत  (एक्स-शो रूम दिल्ली)

Renault  KWID STD Petrol MT 0.8L SCe

2,83,290 लाख रुपये

Renault  KWID RXE Petrol MT 0.8L SCe

3,53,290 लाख रुपये

Renault  KWID RXL Petrol MT 0.8L SCe

3,83,290 लाख रुपये

Renault  KWID RXT Petrol MT 0.8L SCe

4,13,290 लाख रुपये

Renault  KWID RXT Petrol MT 1.0L SCe

4,33,290 लाख रुपये

Renault  KWID Climber Petrol MT 1.0L SCe

4,54,490 लाख रुपये

Renault  KWID RXT Petrol EASY-R 1.0L SCe

4,63,290 लाख रुपये

Renault  KWID Climber Petrol EASY-R 1.0L SCe

4,84,490 लाख रुपये

इंजन

Renault Kwid facelift launched in India, prices start at Rs 2.83 lakhs
Renault Kwid facelift launched in India - फोटो : Renault

कंपनी ने नई फेसलिफ्ट KWID के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। पुराने मॉडल की तरह इसमें भी 800cc और 1000cc का पेट्रोल इंजन मिलेगा। वही यह कार 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स से लैस है।  लेकिन याद रहे ये दोनों ही इंजन फिलहाल बीएस-4 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप है। और जल्द ही इन्हें बीएस-6 इंजन में अपग्रेड कर दिया जायेंगा ।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिजाइन और इंटीरियर

Renault Kwid facelift launched in India, prices start at Rs 2.83 lakhs
Renault Kwid facelift launched in India - फोटो : Renault

नई फेसलिफ्ट KWID में डिजाइन में काफी नयापन देखने को मिलता है। बाहर से यह कार अब ज्यादा बोल्ड नजर आती है। इसके अलावा इसके केबिन में काफी नयापन है। इस बार भी इसमें टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिलेगा। इसमें ट्राइबर वाला डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। KWID के टॉप मॉडल में ऐंड्रॉयड ऑटो, ऐपल कारप्ले और 14-इंच अलॉय व्हील्स देखने को मिलते हैं
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed