फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Revolt मोटर्स लाएगी अब तीसरी नई इलेक्ट्रिक बाइक, लुक युवाओं को कर देगा दीवाना

Thu, 29 Aug 2019 06:16 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 29 Aug 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
Revolt intellicorp issued the teaser of upcoming electric bike look a look cafe racer
Revolt RV 400 and RV300 - फोटो : Social

रिवोल्ट आरवी 400 और आरवी 300 इलेक्ट्रिक बाइक्स की लॉन्चिंग के बाद रिवोल्ट अभी से तीसरी बाइक की लॉन्चिंग की तैयारियों में जुट गई है। दोनों बाइक्स के लॉन्चिंग के मौके पर रिवोल्ट इंटेलीकॉर्प के फाउंडर राहुल शर्मा ने एलान किया कि वे जल्द ही एक और नई बाइक लेकर आएंगे।



यह भी पढ़े: केवल 1.75 लाख में खरीदें Maruti WagonR, बची हैं सिर्फ 135 कारें

कैफे रेसर जैसा लुक

Revolt intellicorp issued the teaser of upcoming electric bike look a look cafe racer
Upcoming Revolt Cafe Racer - फोटो : Twitter

लॉन्चिंग के मौके पर एक प्रजेंटेशन पेश करते हुए राहुल शर्मा ने नई इलेक्ट्रिक बाइक का टीजर भी पेश किया। हालांकि नई बाइक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन टीजर इमेज से बाइक के लुक्स के बारे में पता चलता है। अपकमिंग नई इलेक्ट्रिक बाइक कैफे रेसर जैसी होगी। नई बाइक में राउंड हेडलैंप्स होंगे और बड़ा फ्यूल टैंक मिलेगा। हालांकि इलेक्ट्रिक होने की वजह से बाइक में फ्यूल भरने का ऑप्शन नहीं मिलता है, लेकिन यह स्टोरेज के तौर पर काम करता है। बाइक की बैटरी इसी में स्टोर होती है। बाइक में सिंगल सीट का फीचर मिलेगा, वहीं सब-फ्रेम थोड़ा छोटा होगा और पीछे के टायर पर मडगार्ड नहीं होगा।

यह भी पढ़े: केवल 1.75 लाख में खरीदें Maruti WagonR, बची हैं सिर्फ 135 कारें

आरवी 400 की मोटर और बैट्री

Revolt intellicorp issued the teaser of upcoming electric bike look a look cafe racer
Revolt RV 400 - फोटो : Revolt

बाइक के दोनों हेडलैंप और टेललैंप यूनिट में एलईडी फीचर मिलेगा। पावर की बात करें, तो इसमें वहीं मोटर और बैटरी मिलेगी, जो आरवी 400 में दी गई है। माना जा रहा है कि कंपनी बाकी दोनों बाइक्स तरह इसे 37 माह के सबस्क्रिप्शन में प्लान के तहत ही बेचेगी।

यह भी पढ़े: केवल 1.75 लाख में खरीदें Maruti WagonR, बची हैं सिर्फ 135 कारें

विज्ञापन
विज्ञापन

Revolt RV 400 की कीमत

Revolt intellicorp issued the teaser of upcoming electric bike look a look cafe racer
Revolt RV 400 - फोटो : Amar ujala

कंपनी ने Revolt RV 400 और Revolt RV 300 को भी यूनीक पेमेंट प्लान के साथ बाजार में उतारा है। यूनीक पेमेंट प्लान के तहत RV 400 के शुरुआती मॉडल के लिए ग्राहक को हर महीने 3,499 रुपये और टॉप मॉडल के लिए 3,999 रुपये देने होंगे। RV400 इलेक्ट्रिक बाइक में 3kW की मोटर और 3.24kW लिथियम आयन-बैटरी दी गई है। इसकी टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा है। एक बार फुल चार्ज होने पर 156 किलोमीटर तक चलेगी। इसे बाइक के साथ मिलने वाले चार्जिंग केबल के साथ रेग्युलर 15 एंपीयर प्लग से चार्ज किया जा सकता है।  

विज्ञापन

RV 300 की कीमत

Revolt intellicorp issued the teaser of upcoming electric bike look a look cafe racer
Revolt RV400 and RV300 - फोटो : Social

वहीं RV 300 के लिए 2,999 रुपये हर महीने देने होंगे। ये पेमेंट सिर्फ 37 महीने तक देनी होगी। कंपनी के मुतबिक ग्राहकों को कोई डाउन पेमेंट नहीं देना होगा और यह रेंटल या लीज प्लान नहीं है। RV300 इलेक्ट्रिक बाइक में 1.5 kw की मोटर और 2.7 kw की बैटरी लगी है। फुल चार्ज होने पर रिवोल्ट आरवी300 इलेक्ट्रिक बाइक 80 से 150 किलोमीटर तक चलेगी। इसकी टॉप स्पीड 65 किलोमीटर है।             
यह भी पढ़े: केवल 1.75 लाख में खरीदें Maruti WagonR, बची हैं सिर्फ 135 कारें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed