{"_id":"5d67b5198ebc3e93b85d020e","slug":"girlfriend-begging-to-her-boyfriend-for-meeting-in-australia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्स ब्वॉयफ्रेंड से मिलने के लिए पूरे शहर में महिला ने कर दिया ये कारनामा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
एक्स ब्वॉयफ्रेंड से मिलने के लिए पूरे शहर में महिला ने कर दिया ये कारनामा
लोग प्यार में सबकुछ करते हैं। वो किसी भी हद तक जा सकते हैं। इसका उदाहरण हमने और आपने कई बार देखा है। एक ऐसा ही मामला ऑस्ट्रेलिया का भी है, जहां एक महिला अपने पूर्व प्रेमी से मिलने के लिए अजीब कारनामे कर रही है, जिससे शहर के लोग भी परेशान हो चुके हैं। महिला अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड से मिलने के लिए शहर की सभी दीवारों पर मैसेज लिख रही है और उससे मिलने की अपील कर रही है।
2 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
महिला ने ऑस्ट्रेलिया के फ्रेंकटाउन के पार्क, पब्लिक बाथरूम, बारबिक्यू और लगभग हर दीवार पर मैसेज लिखा है कि क्रिस बेबी के इस दुनिया में आने से पहले तुम्हें मुझसे बात करने की जरूरत है। उसके बाद परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस महिला द्वारा लिखी गई मैसेज की तस्वीरों को लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि क्रिस इससे पहले कि तुम्हारी एक्स पूरा शहर खराब कर दे, एक बार उससे बात कर लो।
3 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि इन मैसेजेस के बाद भी क्रिस ने महिला से अब तक संपर्क नहीं किया। लेकिन महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 36 साल की महिला पर जानबूझकर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगे हैं। वह फिलहाल जमानत पर है। क्रिस की इस मिस्ट्री गर्लफ्रेंड ने एक मैसेज तो एक स्कूल से थोड़ी देर पर खाली बियर बॉटल्स के पास भी लिख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
viral
- फोटो : सोशल मीडिया
स्थानीय लोगों ने इस उम्मीद से यह मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर किया है ताकि इन मैसेजों को देखकर ही क्रिस अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड से मिल सके। मैसेज शेयर करने वाले पीटर बरोज को एक्स ब्वॉयफ्रेंड से मिलने का महिला का यह आइडिया काफी फनी लगा। उन्होंने बताया, मेरे ख्याल से तो यह काफी फनी है, हालांकि कई लोगों को इस तरह हर जगह ऐसे मैसेज अच्छे नहीं लग रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
अब ज्यादातर लोग यह जानने के लिए बेचैन हैं कि क्रिस आखिर है कौन और क्यों इतने मैसेज के बाद भी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से नहीं मिल रहा है। ऐसा लगता है कि क्रिस ने ही इस लड़की से ब्रेकअप किया था। चूंकि यह महिला क्रिस के बच्चे की मां बनने वाली है, इसलिए परेशान होकर ऐसी हरकतें कर रही है। महिला की गिरफ्तारी के बाद एक यूजर ने फेसबुक पर लिखा, अब तो मैं यह जानना चाहता हूं कि यह क्रिस है कौन और क्या अब वह इसे फोन करेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।