{"_id":"60a500730c294b0d190bab70","slug":"royal-enfield-bikes-recall-royal-enfield-recalls-2-36-lakh-units-of-classic-350-bullet-350-meteor-350","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रॉयल एनफील्ड: कंपनी की इन मोटरसाइकिलों में हो सकता है शॉर्ट सर्किट, रिकॉल कीं 2.37 लाख बाइक्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
रॉयल एनफील्ड: कंपनी की इन मोटरसाइकिलों में हो सकता है शॉर्ट सर्किट, रिकॉल कीं 2.37 लाख बाइक्स
Wed, 19 May 2021 05:41 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 19 May 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
Royal Enfield Classic 350
- फोटो : Royal Enfield
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की प्रमुख परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल बनाने वाली ऑटोमोबाइल कंपनी Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने देश में अपने कुछ मॉडल्स को रिकॉल किया है। चेन्नई स्थित वाहन निर्माता ने अपनी कुछ मोटरसाइकिलों में इस्तेमाल किए गए कलपुर्जों में से एक में बड़ी खराबी का पता लगाया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि कुछ मोटरसाइकिलों में इग्निशन कॉइल से मिसफायरिंग होने की संभावना है जिससे मोटरसाइकिल के परफॉर्मेंस पर असर पड़ेगा। इतना ही नहीं, कंपनी का कहना है कि कुछ मामलों में, यह गड़बड़ी बिजली की शॉर्ट सर्किट का कारण भी बन सकती है।
Royal Enfield Bullet 350
- फोटो : Royal Enfield
इस समस्या की वजह से रॉयल एनफील्ड ने Bullet 350 (बुलेट 350), Classic 350 (क्लासिक 350) और हाल ही में लॉन्च हुई Meteor 350 बाइक की 2,36,966 यूनिट्स को वापस मंगाने का फैसला किया है।
Royal Enfield Classic 350
- फोटो : For Reference Only
बता दें कि यह वाहन निर्माता की ओर से एक स्वैच्छिक रिकॉल है और इससे दिसंबर 2020 और अप्रैल 2021 के बीच बनी मोटरसाइकिलें प्रभावित हुईं हैं। रॉयल एनफील्ड ने दिसंबर 2020 और अप्रैल 2021 के बीच बने Meteor 350 मॉडल को रिकॉल किया है। जबकि बुलेट 350 और क्लासिक 350 की बात करें तो, जनवरी 2021 और अप्रैल 2021 के बीच बनी और बेची गई यूनिट्स को वापस मंगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Royal Enfield Meteor 350
- फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)
इसके साथ ही रॉयल एनफील्ड ने कहा है कि इस रिकॉल का असर Meteor 350, Classic 350 और Bullet 350 जैसे उन मॉडलों पर भी पड़ेगा जो दिसंबर 2020 और अप्रैल 2021 के दौरान थाईलैंड, इंडोनेशिया, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड और मलयेशिया में बेचे गए थे।
विज्ञापन
Royal Enfield Bullet 350
- फोटो : Royal Enfield
इसके अलावा, ध्यान देने वाली बात यह है कि रॉयल एनफील्ड ने कहा कि यह एक 'दुर्लभ मामला है' और उस दौरान बनी सभी मोटरसाइकिलों को प्रभावित नहीं करता है। कंपनी का अनुमान है कि रिकॉल की गई बाइक्स में से '10 फीसदी से कम' में इग्निशन कॉइल को रिप्लेस करने की जरूरत होगी। रॉयल एनफील्ड ने कहा है कि उसकी सर्विस टीम और डीलरशिप उन ग्राहकों से संपर्क करना शुरू कर देंगे जिनकी बाइक्स इस व्हीकल रिकॉल से प्रभावित होंगी।