फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saaho फिल्म में इस बाइक के जलवे आपको कर देंगे हैरान, एक्टर प्रभास की है फेवरेट!

Mon, 02 Sep 2019 12:14 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Mon, 02 Sep 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
Saaho movie Actor Prabhas Rides Triumph Street Triple RS bike action-scene
Saaho Movie Prabhas bike - फोटो : Amar Ujala

फिल्म बाहुबली से लोगों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म साहो रिलीज हो चुकी है। इस मल्टी स्टारर एक्शन थ्रीलर फिल्म में कई जबरदस्त एक्शन सीन्स आपके रोंगटे खड़े कर देंगे। फिल्म साहो में प्रभास ने कई जबरदस्त एक्शन सीन दिए हैं। खासतौर पर इस फिल्म में फिल्माया गया बाइक वाला सीन देखने लायक है। प्रभास ने जिस बाइक को इस फिल्म में चलाया है, दरअसल वो Triumph Street Triple RS बाइक है। आपको बता दें कि यह Triumph की सबसे पावरफुल बाइक है। आइये जानते हैं इसकी खूबियां और कीमत के बारे में

कीमत और फीचर्स

Saaho movie Actor Prabhas Rides Triumph Street Triple RS bike action-scene
Saaho Movie Prabhas bike - फोटो : Amar Ujala

Triumph Street Triple RS की कीमत 11.13 लाख रुपये है। इसमें तीन कलर ऑप्शन मिलते हैं। यह कंपनी के बेस मॉडल स्ट्रीट ट्रिपल एस का परफॉर्मेंस ओरिएंटेड मॉडल है। यह बाइक उन लोगों के लिए है जो हाई परफॉरमेंस बाइक की चाहत रखते हैं। कंपनी ने इस बाइक के लुक को ज्यादा आक्रामक बनाने के लिए इसमें ड्यूल LED हेडलैंप का इस्तेमाल किया है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 5-इंच फुल-कलर TFT डिस्प्ले दिया गया है। यह बाइक स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल, ABS और राइड-बाई-वायर और पांच राइडिंग मोड के साथ उपलब्ध है।

Triumph Street Triple RS इंजन

Saaho movie Actor Prabhas Rides Triumph Street Triple RS bike action-scene
Saaho Movie Prabhas bike - फोटो : Social
Triumph Street Triple RS में 765 cc का 3 सिलेंडर इंजन लगा है जो 123 PS की पावर और 77 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड ट्रांसमिशन और क्लच-लेस अपशिफ्ट के लिए क्विकशिफ्टर भी शामिल किया है। बाइक का वजन 166 किलोग्राम है। इसमें 17.4 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed