{"_id":"5d368ffb8ebc3e6d1d71d397","slug":"suzuki-burgman-street-launched-in-matte-black-colour-all-you-need-to-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Suzuki Burgman Street हुआ लॉन्च, अब इसमें मिलेगा ये नया फीचर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Suzuki Burgman Street हुआ लॉन्च, अब इसमें मिलेगा ये नया फीचर
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपने बर्गमैन स्ट्रीट स्कूटर को एक नए कलर में लॉन्च किया है, जो कि मैट ब्लैक है। कंपनी ने इसकी कीमत 69,208 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है। नए कलर के अलावा इसमें बाकी सब कुछ वैसा ही है। चलिए एक नजर डालते हैं बर्गमैन स्ट्रीट के फीचर्स और इंजन डिटेल्स पर। नए लॉन्च किए गए मैट ब्लैक कलर के अलावा, बर्गमैन स्ट्रीट मौजूदा तीन रंगों में भी उपलब्ध है, जो मैटेलिक मैट फाइब्रोइन ग्रे, ग्लास स्पार्कल ब्लैक और पर्ल मिराज व्हाइट हैं।
इंजन
2 of 4
सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट
- फोटो : Suzuki
सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट में 124.3cc का इंजन लगा है जो 8.6 PS की पावर और 10.2Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह स्कूटर 'सुजुकी इको परफॉर्मेंस' टेक्नोलॉजी से भी लैस ही जिससे इसकी परफॉरमेंस और माइलेज बेहतर बनती है। जानकारी के लिए बता दें कि इसमें वही इंजन है जो कंपनी के स्कूटर Access 125 को पावर देता है। यानी इंजन वही है बस स्टाइल और अंदाज में फर्क है।
आरामदायक सवारी
3 of 4
सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट
- फोटो : Suzuki
सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट में आराम का पूरा ध्यान रखा है क्योकिं यह एक मैक्सी स्कूटर है। सस्पेंशन के लिए इसमें टेलिस्कोपिक फॉर्क और मोनोशॉक यूनिट हैं। खराब रास्तों पर यह बेहतर ढंग से काम करता है। फ्रंट वील में डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम यूनिट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूथ को रहा है पसंद
4 of 4
सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट
- फोटो : Suzuki
2018 ऑटो एक्सपो में डेब्यू करने के बाद पिछले साल जून में सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट को लॉन्च किया गया था। लांच से लेकर अब तक इस स्कूटर की 90,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक गई हैं जबकि हर महीने कंपनी इसकी 6,000 यूनिट्स बेच देती है। लेकिन 125cc स्कूटर सेगमेंट में कंपनी का एक्सेस 125 सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। हर महीने कंपनी इसकी 45,000 यूनिट्स बेच देती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।