{"_id":"5d7f73a08ebc3e93ae3f2d9b","slug":"tata-altroz-spy-shots-reveal-new-infotainment-system-price-expectations-launch-timeline","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉन्च से पहले देखिये Tata Altroz का केबिन, बलेनो से होगा मुकाबला","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
लॉन्च से पहले देखिये Tata Altroz का केबिन, बलेनो से होगा मुकाबला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Mon, 16 Sep 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
Tata Altroz
- फोटो : Social
Link Copied
Tata Motors भारत में जल्द ही अपनी नई प्रीमियम हैचबैक का Altroz को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। भारतीय कार बाजार में लगातार इसके बारे में चर्चा हो रही है। हाल ही में Altroz को टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया है। वही Tata Altroz के केबिन की तस्वीर भी सामने आई है।
Trending Videos
इंटीरियर की फोटो हुई लीक
2 of 3
Tata Altroz cabin
- फोटो : Social
टाटा मोटर्स एक के बाद एक बेहतरीन क्वालिटी वाली गाडियां बना रही है। और नई Altroz में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिलेगा। यह एक एक प्रीमियम हैचबेक कार होगी। लीक हुई तस्वीर की बात की जाए तो इसमें कार का इंटीरियर डुअल-टोन कलर में है। इसमें ब्लू एम्बिएंट लाइटिंग भी देखने को मिलती है। इसके अलावा इसमें फ्लोटिंग इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा जोकि आजकल काफी ट्रेंड में है। इतना ही नहीं कार में 3-स्पोक मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और हैरियर जैसा इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसा होगा इंजन
3 of 3
Tata Altroz
- फोटो : Social
परफॉरमेंस के लिए टाटा Altroz में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिल सकता है। माना जा रहा है कि दोनों इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ आ सकते हैं। शुरुआत में कंपनी Altroz को सिर्फ मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ पेश कर सकती है। इस कार को कंपनी नए प्लेटफॉर्म अल्फा पर बनाएगी। कार की अनुमानित कीमत 6 लाख रुपये के आस-पास रह सकती है। भारत में इसका मुकाबला मारुति बलेनो और टोयोटा Glanza जैसी कारों से होगा। सोर्स के मुताबिक यह कार इस साल दिवाली के आस-पास लॉन्च हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।