फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata Altroz: टाटा ने इस कार की हर दिन बेची औसतन 150 यूनिट्स, मिलते हैं शानदार फीचर्स और पावरफुल इंजन

Tue, 28 Sep 2021 02:56 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 28 Sep 2021 02:56 PM IST
विज्ञापन
Tata Altroz Tata Motors announces Altroz premium hatchback reaches production milestone of one lakh units within 20 months launch
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors
Tata Altroz Production Milestone : भारतीय कार बाजार में पिछले साल लॉन्च की गई प्रीमियम हैचबैक कार Tata Altroz (टाटा अल्ट्रोज) को खरीदारों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने मंगलवार को एलान किया कि उसकी अल्ट्रोज हैचबैक कार ने एक नया मील का पत्थर हासिल किया है। कंपनी ने बताया कि Tata Altroz कार ने लॉन्च के 20 महीनों के भीतर एक लाख यूनिट्स का प्रॉडक्शन रिकॉर्ड बनाया है। कार निर्माता ने मंगलवार को पुणे में अपने मैन्युफेक्चरिंग प्लांट से अल्ट्रोज की लेटेस्ट यूनिट को लाल रंग में रोल-आउट किया। बिक्री के आंकड़ों पर गौर करें तो, टाटा मोटर्स 20 महीनों में एक लाख बिक्री की उपलब्धि हासिल करने के लिए एक दिन में औसतन 150 यूनिट्स से ज्यादा बेच रही है।


बता दें कि प्रीमियम हैचबैक कार Tata Altroz भारत में टाटा मोटर्स का तीसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है। यही नहीं Tata Altroz भारत में सबसे सुरक्षित टॉप 10 कारों की सूची में दूसरे नंबर पर है। Tata Altroz पहली मेड इन इंडिया छोटी कार है जिसे Global New Car Assessment Programme (ग्लोबल न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) (GNCAP) क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। इस कार में एजाइल लाइट फ्लेक्सिबल एडवांस्ड (ALFA) आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया गया है।

 
Tata Altroz Tata Motors announces Altroz premium hatchback reaches production milestone of one lakh units within 20 months launch
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors (For Reference Only)
टाटा अल्ट्रोज ने वित्त वर्ष 2021 में देश में प्रीमियम हैचबैक सेगटमेंट में 20 फीसदी से ज्यादा की बाजार हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया। टाटा मोटर्स ने मार्च 2021 में अल्ट्रोज की सबसे ज्यादा 7,550 यूनिट्स की बिक्री की, जिसमें वित्त वर्ष 2022 में लगभग 6,000 यूनिट्स की औसत मासिक बिक्री हुई।

घरेलू वाहन निर्माता आपूर्ति चेन की चुनौतियों के साथ-साथ चल रहे महामारी के चलते लॉकडाउन के बावजूद इस मील के पत्थर को हासिल करने में कामयाब रही है। टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल बिजनेस यूनिट, सेल्स, मार्केटिंग एंड कस्टमर केयर, के वाइस प्रेसिडेंट, राजन अंबा ने कहा, "आज 1,00,000वें रोलआउट की उपलब्धि, प्रीमियम हैचबैक जैसे चुनौतीपूर्ण सेगमेंट में अल्ट्रोज की सफलता का एक और प्रमाण है।" 
Tata Altroz Tata Motors announces Altroz premium hatchback reaches production milestone of one lakh units within 20 months launch
Tata Altroz For Olympians - फोटो : Tata Motors
कंपनी के पोर्टफोलियो में काफी अहम स्थान
टाटा अल्ट्रोज टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में एक प्रतिष्ठित स्थान रखती है क्योंकि यह आईपीएल 2020 में आधिकारिक पार्टनर थी, देश की कुछ सबसे प्रतिष्ठित मैराथन इवेंट्स के लिए प्रमुख कार थी। कंपनी ने इस साल टोक्यो ओलंपिक में एक स्थान से पदक जीतने से चूक गए खिलाड़ियों को पुरस्कार देने के लिए इस कार को चुना। टाटा ने 24 एथलीटों को हाई स्ट्रीट गोल्ड रंग में अल्ट्रोज प्रीमियम हैचबैक बतौर पुरस्कार दिया। अंबा ने कहा, "भारतीय उपभोक्ताओं की बढ़ती पहचान और बढ़ती बाजार हिस्सेदारी के साथ, हमें विश्वास है कि अल्ट्रोज भविष्य में और भी ज्यादा सफलता के लिए तैयार है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Altroz Tata Motors announces Altroz premium hatchback reaches production milestone of one lakh units within 20 months launch
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors
इंजन, फीचर्स और कीमत
टाटा अल्ट्रोज कार 6 वेरिएंट में उपलब्ध है। इस कार में 1.2-लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन, 1.2-लीटर आई-टर्बो पेट्रोल यूनिट और 1.5-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इस हैचबैक में iRA कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, लेदरेट सीट्स, 7-इंच TFT डिजिटल क्लस्टर, R16-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स, क्रूज कंट्रोल और रियर एसी वेंट्स जैसे कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। अल्ट्रोज की एक्स-शोरूम कीमत बेस वेरिएंट XE पेट्रोल की 5.84 लाख से शुरू होती है। वहीं, टॉप एंड वेरिएंट XZ प्लस डीजल की एक्स-शोरूम कीमत 9.59 लाख रुपये है। 
विज्ञापन
Tata Altroz Tata Motors announces Altroz premium hatchback reaches production milestone of one lakh units within 20 months launch
Tata Altroz Dark Range - फोटो : Tata Motors
अल्ट्रोज डार्क रेंज
टाटा अल्ट्रोज को डार्क रेंज में भी पेश किया गया है, जिसमें आर16 इंच अलॉय व्हील्स पर डार्क टिंट फिनिश के साथ कॉस्मो ब्लैक एक्सटीरियर बॉडी कलर जैसी खासियतें मिलती है। इसके इंटीरियर में मैटेलिक ग्लॉस ब्लैक मिड पैड और लेदरेट अपहोल्स्ट्री के साथ ग्रेनाइट ब्लैक कलर टोन मिलता है। Altroz डार्क की कीमत 8.71 लाख रुपये है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed