फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिनी Tata Harrier लॉन्च करेगी टाटा मोटर्स, कीमत होगी पांच लाख रुपये से शुरू

Wed, 24 Jul 2019 05:51 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 24 Jul 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
tata motors officially confimed about launching of upcoming mini suv Tata H2X or tata hornbill
Tata H2X Auto Expo - फोटो : सांकेतिक

टाटा मोटर्स ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि वह अपनी माइक्रो-एसयूवी H2X कॉन्सैप्ट को लॉन्च करने की योजना बना रहा है। H2X कॉन्सैप्ट पर से जिनेवा मोटर शो में पर्दा उठाया गया था। बाकी मॉडल्स की तरह H2X कॉन्सैप्ट को भी इंपैक्ट 2.0 पर डिजाइन किया गया है। वहीं इसका मुकाबला महिंद्रा केयूवी100 और मारुति इग्निस से होगा।


 

प्रोडक्शन वर्जन का नाम टाटा हॉर्नबिल

tata motors officially confimed about launching of upcoming mini suv Tata H2X or tata hornbill
Tata H2X-2

H2X कॉन्सैप्ट के प्रोडक्शन वर्जन का नाम टाटा हॉर्नबिल है। इससे पहले टाटा मोटर्स ने सात सीटर एसयूवी का कोडनेम H7X (बुजार्ड) रखा था। टाटा मोटर्स अल्ट्रोज को इसी साल लॉन्च करेगी। वहीं H2X को बुजार्ड के बाद लॉन्च किया जाएगा। टाटा मोटर्स ने इस साल मार्च में हुए जिनेवा मोटर शो में इसे शोकेस किया था। वहीं अब टाटा मोटर्स ने एलान किया है कि वह अल्ट्रोज, सात सीटर H7X और सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी H2X को लॉन्च करेगी।

लुक हैरियर से मिलता जुलता

tata motors officially confimed about launching of upcoming mini suv Tata H2X or tata hornbill
Tata H2X-1

चार मीटर से छोटी एसयूवी टाटा H2X का फ्रंट दिखने में टाटा हैरियर से मिलता जुलता है। खासतौर पर इसका ग्रिल डिजाइन और स्प्ल्टि हेडलैंप हैरियर जैसा है। टाटा मोटर्स का कहना है कि प्रोडक्शन रेडी डिजाइन कॉन्सैप्ट वर्जन से 70 से 80 फीसदी तक मिलता जुलता है। वहीं H2X के व्हीलबेस की लंबाई 2.5 मीटर होगी, जबकि चौड़ाई 1.8 मीटर और ऊंचाई तकरीबन  1.6 मीटर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेगा 1.2 लीटर तीन सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन

tata motors officially confimed about launching of upcoming mini suv Tata H2X or tata hornbill
tata H2x Concept

अल्ट्रोज की तरह H2X को भी इनहाउस डेवलप एडवांस मॉड्यूलर प्लेटफार्म पर बनाया गया है। वहीं इसमें बीएस-6 उत्सर्जन मानक वाला 1.2 लीटर तीन सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन मिलेगा। H2X को 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड ऑटोमैटेड मैनुअल के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन

टाटा नेक्सन से नीचे

tata motors officially confimed about launching of upcoming mini suv Tata H2X or tata hornbill
tata H2x Concept

वहीं प्रोडक्ट लाइनअप में H2X टाटा नेक्सन से नीचे होगी। H2X को केवल पेट्रोल वेरियंट में ही लॉन्च किया जा सकता है। H2X को अगले साल दिल्ली में होने वाले ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5 से 8 लाख के बीच रखी जा सकती है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed