सब्सक्राइब करें

भारत में किसी के पास नहीं ये करोड़ों की कार, लेकिन खड़ी है इन भारतीयों के गैराज में

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 08 Jun 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
Top indian cars collection, who owned bugatti veyron, chiron sports car
Bugatti La Voiture Noire-2

सड़क पर चलते वक्त कहीं आपको बुगाती कार दिखाई दे जाए, तो लोग से अचरज भरी निगाहों से तब तक निहारते रहतते हैं, जब तक वो नजरों से ओझल न हो जाए। यही वजह कि आज भी कई यंगस्टर्स अपने बेडरुम में बुगाती की कारों के पोस्टर लगाते हैं। वहीं आपको ये जानकार आश्चर्य होगा कि भारत में एक भी बुगाती नहीं है। जितनी बार में बुगाती भारत में स्पॉट की गई, उस टेस्ट ड्राइव के दौरान देखा गया। जेआरडी टाटा अकेले ऐसे शख्स थे, जिनके पास 2000सीसी की बुगाती थी। हालांकि अब बुगाती भारत में नहीं है, लेकिन दुनियाभर में कई ऐसे भारतीय हैं, जिनके पास बुगाती की कारें हैं...


 

Trending Videos

रुबेन सिंह

Top indian cars collection, who owned bugatti veyron, chiron sports car
reuben singh bugatti - फोटो : AmarUjala

बात करते हैं सबसे पहले रुबेन सिंह की। लंदन में रहने वाले Reuben Singh एक उद्योगपति हैं और alldayPA एवं Isher Capital में CEO पद की कमान संभालें हुए हैं। Jewels (ज़ेवर) नाम के इस कलेक्शन में इनके पास 3 Rolls Royce Phantom और 3 Rolls Royce Cullinan गाड़ियां हैं। Singh को लंदन में उनके बिजनस की कला के लिए भी जाना जाता है, इसी कला के कारण एक समय था जब उन्हें ब्रिटिश Bill Gates की उपाधि भी दी गयी थी। सिंह ने महज 17 साल की उम्र में Miss Attitude कंपनी की शुरुआत की थी जो इस समय यूके की सबसे मशहूर फैशन रिटेल चेन बन चुकी है। वहीं उनके कलेक्शन में रॉल्स रॉयस के अलावा Porsche 918, Spyder Ferrari F12 Berlinetta, Pagani Huayara, Ferrari LaFerrari और McLaren P1 भी है।

वहीं उनके गैराज में सबसे महंगी कार Bugatti Veyron 16.4 है। वे अककर अपनी इस कार की पिक्चर सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं। उनके पास बुगाती वेरॉन का कस्टमाइज्ड कलेक्शन है। उनका कार में 8.0 लीटर, क्वैड टर्बोचार्ज्ड W16 इंजन लगा है, जो 1001 ब्रेक हॉर्सपावर का आउटपुट देती है। उनकी कार की कीमत 9.8 करोड़ है, लेकिन कस्टमाइजेशन के बाद कीमत में इजाफा हो जाता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीजे रॉय

Top indian cars collection, who owned bugatti veyron, chiron sports car
CJ Roy BUgatti - फोटो : uniquetimes

दुबई के रह रहे डॉ. सीजे रॉय कॉन्फिडेंट ग्रुप के फाउंडर हैं, जिसकी गिनती वहां के सबसे बड़े रियल एस्टेट ग्रुप्स में की जाती है। उनके बिजनेस स्किल्स की दुनियाभर में तारीफ की जाती है। वहीं उनके गैराज में एक से एक महंगी गाड़ियां हैं, जिन्हें देखने के लिए पूरा दुबई उमड़ पड़ता है। उनके पास नीले रंग की बुगाती वेरॉन भी है, जिस पर कस्टम पेंट किया गया है।

वहीं उनके पास रॉल्स रॉयस, लेंबोर्गिनी, फैरारी 458, मैकलॉरेन 720 और Koenigsegg Agera भी है। उनकी सभी कारें कस्टम कोडेड हैं और ज्यादातर ओरेंज व्हाइट रंग में हैं, वहीं कुछ रॉल्स रॉयस ग्रे रंग की हैं। वहीं उनकी बेंतले और बुगाती इलेक्ट्रिक ब्लू रंग की हैं।
 

मयूर श्री

Top indian cars collection, who owned bugatti veyron, chiron sports car
Mayur Shree Bugatti - फोटो : Instagram

भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन के पहले भारतीय हैं, जिनके पास बुगाती शिरॉन है। अमेरिका के टेक्सास में पहली बुगाती की डिलीवरी उन्हीं को की गई थी। मूयर श्री एक रियल इस्टेट इनवेस्टर हैं और उन्होंने बुगाती अपने पिता के लिए खरीदी थी। उस पर कस्टम पेंट जॉब के साथ इंटीरियर से अलग से वर्क किया गया है। मयूर को कार बुक कराने के दो साल बाद कार की डिलीवरी मिली थी। बुगाती शिरॉन दुनिया की सबसे महंगी कारों में शुमार है, जिसकी अमेरिका में कीमत 21 करोड़ के आसपास है।     

मयूर के गैराज में Porsche GT RS2, McLaren 720S, Rolls Royce Phantom DHC, Lamborghini Aventador SVJ और Porsche GT RS3 जैसी शानदार कारें हैं। वहीं उनकी ज्यादातर कारों पर लगी नंबर प्लेट उन्हीं के नाम पर हैं।        

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed