{"_id":"5abb909d4f1c1bec298b456d","slug":"toyota-car-new-model-2018-toyota-yaris-trd-showcased-at-2018-bangkok-motor-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सामने आई टोयोटा की नई यारिस, 9 लाख से शुरू होगी कीमत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
सामने आई टोयोटा की नई यारिस, 9 लाख से शुरू होगी कीमत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 28 Mar 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
2018 Toyota Yaris TRD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोयोटा ने 2018 मॉडल यारिस के टीआरडी वेरियंट को थाइलैंड में चल रहे बैंकॉक मोटर शो पेश किया है। आइए जानते हैं इस कार में क्या खास है।
2018 Toyota Yaris TRD
टोयोटा यारिस टीआरडी में स्टैंडर्ड वर्जन कार की तुलना में कई बदलाव किए गए हैं। नए मॉडल में बंपर में बड़ा बदलाव किया गया है जो इसे स्पोर्टी बनाता है।
साथ ही लाल रंग का पतला स्पॉइलर इसके स्पोर्टी लुक को और निखारता है। ओआरवीएम चमकदार काले रंग का है जिसमें लाल रंग की पट्टी इसे बहुत आकर्षक बनाती है। फॉग लैंप को घेरने वाली डिजाइन काफी चौड़ी है।
कार के साइड्स में चमकदार प्रिंट्स हैं और पीछे के बंपर के नए डिजाइन में फ्रंट बंपर की तरह ही लाल रंग का स्पॉइलर लगाया है जो इसकी खूबसूरती को बढ़ा देती है। डिक्की में भी काले रंग का स्पॉइलर लगाया गया है।
हालांकि टोयोटा यारिस टीआरडी में सिलवर रंग के स्टैंडर्ड एलॉय व्हील्स लगाए गए हैं, जो गाड़ी की खूबसूरती के लिहाज से थोड़े अटपटे लगते हैं।

अब बात करते हैं गाड़ी के इंजर और पावर की। थाईलैंड में पेश की गई टोयोटा यारिस में 1.2 लीटर को दो वीवीटी-आई 3एनआर-एफई पेट्रोल इंजन लगे हैं।
जिनमें 6000 आरपीएम पर 84 बीएचपी और 4000 आरपीएम पर अधिकतम 108 एनएम टॉर्क की ताकत है। साथ ही इसकी मोटर कंटीन्युअस वेरिएवल ट्रांसमिशन (सीवीटी) से लैस है।
ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि 2018 टोयोटा यारिस एक्टिव टीआरडी मॉडल थाइलैंड में अगले दो महीनों के दौरान सीमित संख्या में बेची जाएगी।
इसके बाद कार निर्माता स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में टीआरडी मॉडल के लिए ग्राहकों से थोड़ी ज्यादा कीमत वसूलेंगे।

ग्राहकों को इस गाड़ी के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। 2018 टोयोटा यारिस अगले कुछ हफ्तों में लॉन्च होगी।
टोयोटा ने इस मॉडल को आधिकारिक तौर पर ऑटो एक्सपो 2018 में लॉन्च किया था। टोयोटा इस मॉडल के जरिए इटियोस और कोरोला एल्टिस के बीच के अपने खाली सेगमेंट को भरेगी।
इस सी-सेगमेंट सीडान में अभी 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन है, जिसमें मैन्युअल और सीवीटी दोनों विकल्प हो सकते हैं।
टोयोटा यारिस की टक्कर होंडा सिटी, मारूति सियाज, ह्यूंडै वर्ना जैसी गाड़ियों से होगी। गाड़ी के कीमत की शुरुआत करीब 9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से हो सकती है।