{"_id":"5f0b11898ebc3e639d78f567","slug":"toyota-innova-cng-launch-date-in-india-toyota-innova-cng-model-toyota-innova-crysta-cng-price","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Toyota Innova Crysta अब चलेगी CNG पर, जानें कीमत और लॉन्चिंग डिटेल्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Toyota Innova Crysta अब चलेगी CNG पर, जानें कीमत और लॉन्चिंग डिटेल्स
Sun, 12 Jul 2020 07:05 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sun, 12 Jul 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
Innova Crysta
- फोटो : For Representation Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों से परेशान ग्राहक अब CNG (सीएनजी) गाड़ियों का रूख कर रहे हैं। ऐसे में ज्यादातर ऑटो निर्माता सीएनजी वाहनों को उतारने पर ध्यान दे रही हैं। ऐसे समय में जापान की मल्टीनेशनल ऑटोमोबाइल कंपनी Toyota (टोयोटा) अपने लोकप्रिय MPV (मल्टी पर्पस व्हीकल) कार Innova Crysta (इनोवा क्रिस्टा) का CNG मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है।
Toyota Innova Crysta
- फोटो : Toyota
फिलहाल भारत में Toyota Innova Crysta पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स में उपलब्ध है। जल्द ही यह पॉपुलर एमपीवी कार सड़कों पर सीएनजी वर्जन में दौड़ती नजर आएगी। कंपनी ने इनोवा सीएनजी वेरिएंट की टेस्टिंग शुरू कर दी है।
Toyota Innova Crysta
- फोटो : Social Media
हालांकि टोयोटा ने इनोवा सीएनजी की भारत में लॉन्चिग के समय को लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। लेकिन इसकी लगातार की जा रही टेस्टिंग और रिपोर्ट के मुताबिक इनोवा सीएनजी इस साल की तीसरी तिमाही में लॉन्च की जा सकती है। यानी भारत में जुलाई से सितंबर के बीच यह कार दौड़ती नजर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Toyota Innova Crysta
- फोटो : Toyota
कीमत
इनोवा सीएनजी की कीमत इनोवा के मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक इनोवा सीएनजी की कीमत पेट्रोल वेरिएंट से 80,000 से 1 लाख रुपये तक महंगी हो सकती है। इस कार के पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 15.66 लाख रुपये है। वहीं, इसके डीजल वेरिएंट की शुरुआती कीमत 16.44 लाख रुपये है।

Innova Crysta G Plus
- फोटो : For Representation Only
इनोवा स्पेशल एडीशन
टोयोटा ने इस साल मार्च के महीने में इनोवा का स्पेशल एडिशल लॉन्च किया था, जिसका नाम था टोयोटा इनोवा क्रिस्टा लीडरशिप एडीशन। यह एडिशन, स्टैंडर्ड इनोवा के मिड-स्पेक वेरिएंट VX पर आधारित है। यह सिर्फ डीजल इंजन में बाजार में उतारी गई है। स्टैंडर्ड इनोवा VX की तुलना में यह 61 हजार रुपये महंगी है। स्पेशल एडिशन इनोवा क्रिस्टा के लुक, डिजाइन और फीचर्स में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं।