{"_id":"5e0dfb928ebc3e87e618c01a","slug":"toyota-kirloskar-motor-sales-total-sales-fell-38-percent-in-december-toyota-kirloskar-motor-pvt-ltd","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जापानी कार कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर का प्रदर्शन खराब, दिसंबर में गिरी 38 फीसदी बिक्री","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
जापानी कार कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर का प्रदर्शन खराब, दिसंबर में गिरी 38 फीसदी बिक्री
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 02 Jan 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
Toyota Glanza
विज्ञापन
भारतीय ऑटो सेक्टर में बीते साल 2019 आई सुस्ती आखिरी महीने दिसंबर में भी जारी रही। कार निर्माता कंपनी टोयोटा दिसंबर 2019 में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) की कुल बिक्री दिसंबर महीने में 38 प्रतिशत गिरकर 7,769 कारों की रही। इसकी तुलना में दिसंबर 2018 में उसने 12,489 वाहनों की बिक्री की थी।
Trending Videos
Toyota Kirloskar Motor Pvt Ltd (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर प्राइवेट लिमिटेड) जापान की Toyota Motor Corporation (टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन) की सहायक कंपनी है और यह भारत में टोयोटा कारों के निर्माण और बिक्री करती है। यह वर्तमान में मारुति सुजुकी, हुंडई और महिंद्रा के बाद भारत में चौथी सबसे बड़ी कार निर्माता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीकेएम ने बुधवार को बयान में कहा कि दिसंबर में उसकी घरेलू बिक्री 45 प्रतिशत गिरकर 6,544 कारों की रही, जो कि दिसंबर 2018 में 11,836 इकाइयों पर थी। इस दौरान , उसका निर्यात बढ़कर 1,225 इकाई पर पहुंच गया। एक साल पहले इसी महीने कंपनी ने 653 गाड़ियों का निर्यात किया था।
कंपनी ने कहा कि 2019 में उसकी घरेलू बाजार में बिक्री 16.36 प्रतिशत गिरकर 1,26,701 इकाई रही , जो कि 2018 में 1,51,480 इकाइयों पर थी।
टीकेएम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री एवं सर्विस) नवीन सोनी ने बिक्री प्रदर्शन पर कहा , "हमें खुशी है कि उद्योग में आर्थिक नरमी के बावजूद खुदरा बिक्री धारणा सकारात्मक बनी हुई है। वर्तमान में , हम उत्पादों के जरिए पूरे बाजार को कवर नहीं करते हैं। हालांकि , जिन श्रेणियों का हम प्रतिनिधित्व करते हैं उनमें हमारी गिरावट क्षेत्र की गिरावट की तुलना में काफी कम है।