सब्सक्राइब करें

MG, Honda से लेकर Hyundai तक.. .जुलाई में लॉन्च हो रही हैं ये 5 धांसू कारें

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 12 Jul 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
upcoming cars in july 2020 in india upcoming cars in india in 2020 Honda Cars India Limited honda city 2020 hyundai tucson mg hector plus audi rs7 hyundai venue imt hyundai motors india
Audi RS7 - फोटो : Audi
संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के चलते कई ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपने नई मॉडल्स की लॉन्चिंग को टाल दिया था। लॉकडाउन के प्रतिबंधों में मई के आखिर में ढील दिए जाने के बाद से लगभग एक दर्जन कार लॉन्च हो चुकी हैं। हालांकि कुछ नई कारें डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए लॉन्च की गईं या फिर सीधे वेबसाइट पर लिस्ट कर दी गईं। नई लॉन्च होने वाली कारों की यह लिस्ट इस महीने लंबी होने वाली है, क्योंकि कार निर्माता बीते हुए समय की भरपाई करने के लिए बेताब हैं। जुलाई के महीने में जल्द ही कई नई कारें लॉन्च होने वाली हैं। यहां जानिए कौन सी नई कारें लॉन्च हो रही हैं और कब। 
Trending Videos
upcoming cars in july 2020 in india upcoming cars in india in 2020 Honda Cars India Limited honda city 2020 hyundai tucson mg hector plus audi rs7 hyundai venue imt hyundai motors india
MG Hector Plus - फोटो : MG Motor
MG Hector Plus 
MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने एलान किया है कि वह अपनी बहुप्रतीक्षित एसयूवी Hector Plus को 13 जुलाई को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। इस कार की बुकिंग चालू है। एमजी मोटर की बहुत लोकप्रिय एसयूवी Hector (हेक्टर) और इलेक्ट्रिक एसयूवी कार ZS EV (जेडएस ईवी) के बाद Hector Plus देश में तीसरी कार होगी। हेक्टर प्लस तीन-पंक्ति वाली एक 6-सीटर एसयूवी है, जिसकी दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीट्स दी गई हैं। इस एसयूवी को एक हाई क्लास फील देने के लिए ब्राउन लेदर अपहोल्स्ट्री का इस्तेमाल किया गया है। नई MG हेक्टर प्लस 6 सीटर होगी और 3 वेरिएंट में लॉन्च होगी। इन वेरिएंट्स के नाम स्मार्ट, सुपर और शार्प हैं।  इन वेरिएंट में 3 इंजन विकल्प 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड ऑटोमेटिक और 2.0-लीटर डीजल होंगे। 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 143 ps का पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ DCT ट्रांसमिशन दिया गया है। 2.0-लीटर डीज़ल इंजन 170 PS का पावर और 350 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। 1.5-लीटर हाइब्रिड पेट्रोल यूनिट में भी छह-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ही दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
upcoming cars in july 2020 in india upcoming cars in india in 2020 Honda Cars India Limited honda city 2020 hyundai tucson mg hector plus audi rs7 hyundai venue imt hyundai motors india
Hyundai Tucson facelift - फोटो : Hyundai
2020 Hyundai Tucson 
भारत में फरवरी में आयोजित ऑटो एक्सपो 2020 में पहली बार पेश किए जाने के बाद Hyundai Tucson facelift (ह्यूंदै ट्यूशॉन फेसलिफ्ट) भारत में 14 जुलाई को लॉन्च होने वाली है। इस एसयूवी के पेट्रोल वेरिएंट में 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 150hp का पावर और 192Nm का टार्क जेनरेट करेगा। जबकि डीजल वेरिएंट में 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर, टर्बो-डीजल इंजन दिया गया है जो 182hp का पावर और 400Nm का टार्क जेनरेट करेगा। दोनों इंजन के साथ एक टॉर्क-कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा। पेट्रोल वेरिएंट में 6-स्पीड गियरबॉक्स और डीजल वेरिएंट में ऑल-न्यू 8-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा। डिजाइन की बात करें तो, नई ट्यूशॉन फेसलिफ्ट की ओवरऑल स्टाइल में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा और यह पुराने मॉडल की तुलना में ज्यादा अलग नहीं है। हालांकि नए फेसलिफ्ट मॉडल में ह्यूंदै की कैस्केडिंग ग्रिल, नई हेडलाइट और टेल-लाइट यूनिट का नया वर्जन और फ्रंट और रियर बंपर के डिजाइन में नयापन देखने को मिलेगा। ये सभी नए फीचर्स इसे एक नया लुक देने में मदद करते हैं। 
upcoming cars in july 2020 in india upcoming cars in india in 2020 Honda Cars India Limited honda city 2020 hyundai tucson mg hector plus audi rs7 hyundai venue imt hyundai motors india
Honda City 2020 5th Generation - फोटो : Honda
Honda City 2020
Honda Cars India Limited (होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड) ऑल-न्यू City 2020 (सिटी 2020) कार को 15 जुलाई को लॉन्च करेगी। पांचवीं पीढ़ी की होंडा सिटी 2020 की बुकिंग कंपनी की वेबसाइट के जरिए सिर्फ 5,000 रुपये की टोकन राशि में की जा सकती है। जापानी कार निर्माता अपनी पॉपुलर सेडान कार City का ग्रेटर नोएडा प्लांट में निर्माण कर रही है। न्यू जेनरेशन होंडा सिटी का डिजाइन और लुक पहले से काफी स्पोर्टी हो गया है। कार को इसकी ASEAN N-CAP 5 स्टार रेटिंग समकक्ष बॉडी के साथ सबसे ज्यादा सुरक्षा देने के हिसाब से बनाया गया है। होंडा का दावा है कि 2020 होंडा सिटी अपने सेगमेंट में सबसे लंबी और चौड़ी कार होगी। इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी सियाज और 2020 ह्यूंदै वर्ना जैसी कारें शामिल हैं। नई होंडा सिटी में नई BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाले पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन मिलेंगे। इसमें 1.5 लीटर i-VTEC DOHC पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 6600 rpm पर 121 PS का पावर और 4300 rpm पर 145 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह नई तकनीक VTC के साथ पेश किया गया है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 7 स्पीड सीवीटी के साथ आता है। 
विज्ञापन
upcoming cars in july 2020 in india upcoming cars in india in 2020 Honda Cars India Limited honda city 2020 hyundai tucson mg hector plus audi rs7 hyundai venue imt hyundai motors india
Audi RS7 - फोटो : Audi
Audi RS7
जर्मनी की मल्टीनेशनल ऑटोमोबाइल ब्रांड Audi (ऑडी) अपनी टॉप रेंज की चार-दरवाजे वाले सुपर सेडान कूपे कार RS7 के सेकेंड जेनरेशन मॉडल को भारत में 16 जुलाई को लॉन्च कर सकती है। Audi RS7 कार में 4.0-लीटर V8 ट्विन-टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 600 hp का पावर 800 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस कार में ऑडी का क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम और 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। इसकी वजह से यह कार सिर्फ 3.6 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। RS7 का डिजाइन और इंटीरियर का लुक स्पोर्टी ऑडी कार जैसा है। Audi RS7 कार की एक्स-शोरूम कीमत 1.8 करोड़ रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed