सब्सक्राइब करें

वीडियो: दूल्हे ने एक साथ दो दुल्हनों से रचाई शादी, एक गर्लफ्रेंड तो दूसरी मम्मी-पापा की पसंद

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 12 Jul 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh unique marriage viral video 1 groom and 2 bride
मध्य प्रदेश की अनोखी शादी - फोटो : सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश के बैतूल जिला से एक ऐसा अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला, जिसमें एक ही मंडप में दूल्हा दो दुल्हनों के साथ शादी रचा रहा था। अब इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस अनोखी शादी में एक लड़की दूल्हे की गर्लफ्रेंड जबकि दूसरी लड़की परिवार वालों के पसंद की है। इतना ही नहीं इस शादी में दूल्हा और दोनों दुल्हन के परिवार वाले भी शामिल थे।

Trending Videos
madhya pradesh unique marriage viral video 1 groom and 2 bride
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

यह मामला मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के घोडाडोंगरी तहसील के सलैया गांव का है। दूल्हे ने एक ही मंडप में दोनों लड़कियों से पूरी रस्म के साथ शादी की, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
madhya pradesh unique marriage viral video 1 groom and 2 bride
मध्य प्रदेश की अनोखी शादी - फोटो : सोशल मीडिया

खबरों के मुताबिक, सलैया गांव के आदिवासी युवक संदीप उईके ने घोडाडोंगरी तहसील के कोयलारी गांव की एक युवती शशिकला और होशंगाबाद जिले की एक अन्य युवती सुनंदा के साथ विवाह किया।
 

madhya pradesh unique marriage viral video 1 groom and 2 bride
मध्य प्रदेश की अनोखी शादी - फोटो : सोशल मीडिया

संदीप भोपाल में पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान उसकी दोस्ती होशंगाबाद जिले की युवती सुनंदा से हो गई। इधर, घर वालों ने कोयलारी गांव की युवती शशिकला के साथ उसका विवाह तय कर दिया। संदीप की शादी तय होने की वजह से तीनों परिवारों में विवाद होने लगा।

विज्ञापन
madhya pradesh unique marriage viral video 1 groom and 2 bride
मध्य प्रदेश की अनोखी शादी - फोटो : सोशल मीडिया

इस विवाद को दूर करने के लिए तीनों परिवारों एवं समाज के लोगों ने पंचायत बुलाई। पंचायत के दौरान निर्णय लिया गया कि अगर दोनों लड़कियां युवक के साथ, एक साथ रहने के लिए तैयार हैं, तो दोनों की शादी लड़के से करा दी जाए। इस फैसले पर दोनों लड़कियां राजी हो गईं और युवक से शादी करने के लिए तैयार हो गईं। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद अब स्थानीय प्रशासन भी हरकत में आ गया है और मामले की जांच करने की बात कर रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed