फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vitara Brezza, Venue या XUV300, किस SUV में है सबसे ज्यादा लगेज स्पेस, पढ़ें यह खबर

Tue, 18 Jun 2019 11:32 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 18 Jun 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
vitara brezza, xuv300, nexon, hyundai venue, honda WRV and ecosport, best boot space in suv
Sub 4 meter SUV boot space - फोटो : AmarUjala

ह्यूंदै ने अपनी सब-4 मीटर एसयूवी वेन्यू को 21 मई को लांच किया था, वहीं लांचिंग के बाद से ही इस सेगमेंट में पहले से मौजूद सुजुकी विटारा ब्रेजा, महिन्द्रा एक्सयूवी300, टाटा नेक्सन और फोर्ड इकोस्पोर्ट की सेल पर असर पड़ा है। कीमत से लेकर केबिन स्पेस और फीचर्स में वेन्यू इस सेगमेंट की सभी कारों पर भारी पड़ रही है। हम आपको बता रहे हैं कि किन सब4 मीटर एसयूवी में मिलता है सबसे ज्यादा बूट स्पेस..


 

Honda WR-V

vitara brezza, xuv300, nexon, hyundai venue, honda WRV and ecosport, best boot space in suv
होंडा डब्ल्यूआरवी - फोटो : AmarUjala

बात करते हैं सबसे पहले Honda WR-V की, तो यह होंडा की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल हैं। Honda WR-V में सबसे ज्यादा 363 लीटर बूट स्पेस मिलता है। Honda WR-V की डाइमेंशन की बात करें, तो इसकी लंबाई 3999 मीटर, चौड़ाई 1734 एमएम, ऊंचाई 1601 एमएम है। वहीं इसका व्हीलबेस 2555 एमएम और फ्यूल टैंक कैपेसिटी 40 लीटर की है। वहीं ग्राउंड क्लीयरेंस 188 एमएम है। Honda WR-V की एक्स-शोरूम कीमत 7.98 लाख रुपये से लेकर 10.38 लाख रुपये तक है।
 

फोर्ड इकोस्पोर्ट

vitara brezza, xuv300, nexon, hyundai venue, honda WRV and ecosport, best boot space in suv
Ford EcoSport Thunder - फोटो : carwale

बात करते हैं, इस सेगमेंट में सबसे पुरानी एसयूवी इकोस्पोर्ट की, तो इसमें 352 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इकोस्पोर्ट की लंबाई 3998 एमएम, चौड़ाई 1765 एमएम, ऊंचाई 1647 एमएम है। वहीं इसका व्हीलबेस 2519 एमएम का है। जबकि ग्राउंड क्लीयरेंस 200 एमएम और फ्यूल टैंक कैपेसिटी सबसे ज्यादा 52 लीटर है। इकोस्पोर्ट की कीमत 7.69 लाख रुपये से 11.33 लाख रुपये तक है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

टाटा नेक्सन

vitara brezza, xuv300, nexon, hyundai venue, honda WRV and ecosport, best boot space in suv
Tata Nexon india

नेक्सन की बात करें, तो नेक्सन में 350 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। वहीं नेक्सन की लंबाई 3994 एमएम, चौड़ाईई 1811 एमएम और ऊंचाई 1607 एमएम है। वहीं इसका व्हीलबेस 2498 एमएम का है। वहीं इसका ग्राउंड क्लीरयरेंस 209 एमएम और फ्यूल टैंक कैपेसिटी 44 लीटर की है। टाटा नेक्सन की कीमत 6.68 लाख रुपये से लेकर 11.06 लाख रुपये तक है।
 

विज्ञापन

ह्यूंदै वेन्यू

vitara brezza, xuv300, nexon, hyundai venue, honda WRV and ecosport, best boot space in suv
Hyundai Venue First Drive - फोटो : Amar Ujala

वेन्यू में भी टाटा नेक्सन के बराबर 350 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। वहीं इसकी लंबाई 3995 एमएम, चौड़ाई 1770 एनएम और ऊंचाई 1605 एमएम है। वेन्यू का व्हीलबेस 2500 एमएम का है, जबकि ग्राउंड क्लीयरेंस 190 एमएम है। वेन्यू की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 45 लीटर की है और इसकी कीमत 6.50 लाख रुपये से 11.10 लाख रुपये तक है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed