यूं तो मॉनसून का सीजन बहुत पहले ही आ चुका है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में अब तेज बारिश और उसके बाद हुए जलजमाव से इसका अहसास ज्यादा होता है। भारी बारिश से कई जगहों पर दिल्ली-एनसीआर की सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में तो हालात काफी बिगड़ गए, यहां तो कारें बिल्कुल डूबती नजर आईं। सड़कों पर कई फीट तक पानी भर गया। इस जलभराव ने शहरो में रहने वाले लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। लेकिन जलभराव की यह समस्या सिर्फ दिल्ली या मेट्रो शहरों तक ही सीमित नहीं बल्कि देश के हर बड़े शहरों में जलजमाव होना आम बात है। ऐसे में अगर आपको ड्राइविंग करके कहीं जाना पड़ा और आपकी कार या बाइक इस जलभराव में फंस गई तो क्या होगा। इतना ही नहीं अगर इसमें आपकी गाड़ी बंद हो जाए तो क्या करेंगे। इस मुसीबत के बारे में सोचकर ही पसीने छूटने लगते हैं। ऐसी परिस्थिति में क्या करना चाहिए। जानें विस्तार से।
{"_id":"5f3fbf116350191a757e4289","slug":"what-to-do-if-car-stuck-in-water-car-care-tips-for-monsoon-car-stuck-in-rain-water-car-care-tips-for-rainy-season-monsoon-water-logging-in-delhi-water-logging-in-gurgaon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बारिश के जलभराव में अगर फंस गई आपकी बाइक या कार तो भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो हो जाएगा नुकसान","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
बारिश के जलभराव में अगर फंस गई आपकी बाइक या कार तो भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो हो जाएगा नुकसान
Fri, 21 Aug 2020 07:45 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 21 Aug 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Minto Road Delhi Rain
- फोटो : PTI (File)
अगर सड़क में भरा है पानी तो ये करें
अगर आप अपनी गाड़ी से ऐसी सड़क से गुजर रहे हैं जहां काफी पानी काफी भरा हुआ है तो आपको अपनी गाड़ी एकदम धीमी कर लेनी चाहिए और देखना चाहिए कि जब बड़े पहियों वाले वाहन उस पानी को पार करते हैं तो उनका पहिया पानी में कितना डूबता है। जब आप इस बात को लेकर आश्वस्त हो जाएं तभी अपनी गाड़ी को पहले गियर में डालकर स्पीड को बिना बढ़ाए धीरे-धीरे सरकाते हुए पानी से बाहर निकालने का प्रयास करें।

फिरोजाबाद में बारिश से हुआ जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
अगर पानी में गाड़ी हो जाए बंद तो क्या करें
अगर पास से गुजरती किसी बड़ी गाड़ी के तेजी से पानी उछालने से आपकी गाड़ी बंद हो जाए तो एक्सेलरेटर दे-देकर इंजन पर जोर देने और जबरदस्ती गाड़ी बाहर निकालने की कोशिश न करें। मॉडर्न इंजन, खासकर डीजल इंजन बहुत सेंसिटिव होते हैं जिनमें पानी बड़ी आसानी से घुस जाता है। इनको ठीक करने में काफी खर्च आता है। ऐसी स्थिति में यही बेहतर होगा कि किसी की मदद लेकर कार को पानी से बाहर निकाल लें और स्टार्ट करने से पहले किसी अच्छे मेकैनिक से जांच कराकर फ्यूल सिस्टम से पानी बाहर निकलवाएं।

जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
कार के दरवाजों तक आ जाए पानी तो क्या करें
यदि पानी आपकी कार के दरवाजों के स्तर तक पहुंच गया है, तो अच्छा होगा कि आप गाड़ी को कोई सुरक्षित स्थान देखकर पार्क कर दें। पानी का स्तर इससे ज्यादा बढ़ने पर पानी कार के अंदर आ सकता है, जिससे गाड़ी की इलेक्ट्रॉनिक वायरिंग में शॉट सर्किट भी हो सकती है। कई बार देखा जाता है कि शॉट सर्किट की स्थिति में गाड़ी की सेंटर लॉकिंग और खिड़कियों के कांच काम करना बंद कर देते हैं। ऐसे में गाड़ी लॉक भी हो सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि गाड़ी को पार्क करके उससे बाहर निकल जाएं।

heavy water logging
- फोटो : अमर उजाला
जलभराव में अगर बंद हो गई कार तो यह काम बिल्कुल न करें
अगर जलभराव से गुजरते समय कार बंद हो जाए, तो इसे दोबारा स्टार्ट करने की कोशिश न करें। ईंजन में पानी जाने से गाड़ी का ईंजन सीज भी हो सकता है। साथ ही अगर पानी में फंसी गाड़ी को बार-बार स्टार्ट करने की कोशिश की गई तो ऐसे में एग्जॉस्ट के जरिए और ज्यादा पानी ईंजन में घुस सकता है और ईंजन को ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। इतना ही नहीं पानी में फंसी कार का बोनट खोलने की गलती भी न करें। ऐसा करने पर पानी आसानी से गाड़ी में घुस सकता है। ऐसी परिस्थिति में गाड़ी को किसी अन्य गाड़ी की मदद से खींचकर ही बाहर निकालना चाहिए।