देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने आम आदमी की जेब पर खासा असर डाला है। इस कारण इलेक्ट्रिक वाहन अब ज्यादातर लोगों के लिए अधिक आकर्षक होते जा रहे हैं और लोग पेट्रोल वाहनों को छोड़ इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ जा रहे हैं। वहीं सड़कों पर तेजी से ईवी दोपहिया वाहनों में वृद्धि देखी जा रही है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के अनुमान के मुताबिक, देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की कुल बिक्री में दोपहिया वाहनों का योगदान है। ई-दोपहिया वाहनों की बिक्री 5 गुना बढ़कर 2,31,338 इकाई पहुंच गई है। 2020-21 में 41,046 ई-दोपहिया वाहन बिके थे।
E-vehicle : सड़कों पर फर्राटा भर रहे इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, कौन सा है आपके लिए बेहतर, देखें सूची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रीवोल्ट आरवी
रीवोल्ट आरवी 400 (Revolt RV 400) भारतीय बाजार में पहली एआई सक्षम इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है। RV400 एक 3KW (मिड ड्राइव) मोटर के साथ आती है। इसमें 72V, 3.24KWh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है। यह इलेक्ट्रिक बाइक एक बार फुल चार्ज किए जाने के बाद 150 किलोमीटर तक की रेंज देने का वादा करती है। कंपनी के मुताबिक कि इस बाइक की टॉप स्पीड 85 किमी प्रति घंटा है।
Revolt RV 400 इलेक्ट्रिक बाइक में मायरिवोल्ट (MyRevolt) नाम का एक डेडिकेटेड स्मार्टफोन एप्लिकेशन मिलता है। इसके जरिए राइडर कई कनेक्टिविटी फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसमें बाइक लोकेटर / जियो-फेंसिंग, फुल बाइक डायग्नोस्टिक्स, बैटरी स्टेटस, कस्टमाइज्ड साउंड को चुनना, सवारी और माइलेज का डेटा जैसे फीचर्स शामिल हैं। कस्टमाइज्ड साउंड को आप स्क्रीन पर सिर्फ एक टैप से बदल सकते हैं। इसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 90,799 है।
बजाज चेतक
90 के दशक का सबसे प्रसिद्ध स्कूटर चेतक अब एक नए रूप में वापस आ गया है। बजाज कंपनी ने अब भारत में अपने पुराने और दिग्गज स्कूटर मॉडल को इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में नया रूप दिया है। चेतक में 60 मिनट में 25 प्रतिशत की फास्ट चार्जिंग क्षमता वाली 5 घंटे में पूरी तरह से (100%) रिचार्जेबल बैटरी है। एक बार फुल चार्ज होने पर ईको मोड में इसकी रेंज 90 किलोमीटर (एआईएस 040 के अनुसार) तक की है।
इसमें तीन राइडिंग मोड (रिवर्स मोड सहित) उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से राइडर ट्रैफिक में आसानी से ड्राइव कर सकता है। myChetak एप (यदि डेटा के साथ एनेबल किया जाए) दोपहिया मालिकों को किसी अनधिकृत पहुंच या कोई दुर्घटना होने के मामले में जानकारी देता है। चेतक चार आकर्षक रंगों - इंडिगो मेटैलिक, वेलुट्टो रोसो, ब्रुकलिन ब्लैक और हेजलनट में उपलब्ध है। बजाज चेतक की कीमत 1 लाख रुपये से शुरू होती है और 1.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है।
एथर 450/450X
एथर वर्तमान समय में इलेक्ट्रिक बाजार पर अपनी पकड़ बना रही है। वहीं इसे टू-व्हीलर सेगमेंट में ईवी लीडर के रूप में आंका जा रहा हैहाल ही में पेश किए गए एथर 450 और 450X पिछले मॉडलों से उन्नत सुविधाओं के साथ आते हैं। 450X ई-स्कूटर 2.7kWh बैटरी पैक के साथ एक कॉम्पैक्ट और स्लीक डिजाइन को स्पोर्ट करता है।
इसे 5 घंटे में पूरी तरह से चार्ज कर सकते हैं। यह 80kmph की टॉप स्पीड हासिल कर सकता है। इसमें स्मार्ट कंट्रोल और नेविगेशन सिस्टम के लिए 7 इंच का एलसीडी डिस्प्ले है। स्कूटर में 6kW का इलेक्ट्रिक मोटर है जिससे 8bhp का पावर और 26Nm टॉर्क जेनरेट होता है। एथर एनर्जी का दावा है कि उसका इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather 450X एक बार फुल चार्ज करने पर 116 किमी की प्रमाणित रेंज के साथ आता है।
एथर 450 की दिल्ली में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.27 लाख रुपये है। कंपनी आपको भविष्य में रखरखाव सेवाओं का आश्वासन देने के लिए 2,000 रुपये की अतिरिक्त लागत भी लेती है। इस स्कूटर में दो ड्राइव मोड दिए गए हैं- राइड मोड और ईको मोड। ईको मोड में स्कूटर 85 किलोमीटर तक चलता है। जबकि राइड मोड में यह 75 किलोमीटर तक चल सकता है।
हीरो इलेक्ट्रिक फोटॉन एचएक्स
इलेक्ट्रिक फोटॉन एचएक्स (Hero Photon HX) इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 45kmph है और यह अधिकतम 108 किमी तक चल सकता है। फोटॉन एचएक्स की बैटरी पांच घंटे में पूरी तरह चार्ज हो जाती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 74,240 रुपये है, जिसमें दिल्ली/एनसीआर में सब्सिडी शामिल है। हालांकि, राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार एक अतिरिक्त सब्सिडी लागू है।