फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिन की बड़ी खबरें: देवघर हादसे में जुटे बचावकर्मियों से की पीएम मोदी ने बात, कोरोना की रफ्तार फिर बढ़ी, पढ़ें आज के अहम समाचार

Wed, 13 Apr 2022 09:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 13 Apr 2022 09:19 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देवघर (झारखंड) में बचाव कार्यों में शामिल टीम के सदस्यों से बात की। इसके अलावा देश के कई राज्यों में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें सिर्फ एक क्लिक पर और एक ही जगह पर...
 
विज्ञापन
Amar Ujala Top News 13 April 2022 Deoghar Rope Way Accident PM Modi Corona virus Cases Hike Latest News Update
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देवघर (झारखंड) में बचाव कार्यों में शामिल टीम के सदस्यों से बात की। इसके अलावा देश के कई राज्यों में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें सिर्फ एक क्लिक पर और एक ही जगह पर...

Amar Ujala Top News 13 April 2022 Deoghar Rope Way Accident PM Modi Corona virus Cases Hike Latest News Update
PM Modi - फोटो : ANI

पीएम मोदी ने की बचाव कार्य में जुटे कर्मियों से बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देवघर (झारखंड) में बचाव कार्यों में शामिल टीम के सदस्यों से बात की। इस दौरान उन्होंने भारतीय वायुसेना के कर्मियों, भारतीय सेना, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, स्थानीय प्रशासन और नागरिक समाज के कर्मियों के साथ बातचीत की और अभियान के दौरान उनके अनुभव जाने। जानकारी के मुताबिक, यह बातचीत रात आठ बजे के आसपास शुरू हुई। पढ़ें पूरी खबर

Amar Ujala Top News 13 April 2022 Deoghar Rope Way Accident PM Modi Corona virus Cases Hike Latest News Update
Indian Security Forces - फोटो : अमर उजाला

कुलगाम में फिर टारगेट किलिंग
कुलगाम के काकरेन में आतंकियों ने एक स्थानीय युवक को गोली मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Top News 13 April 2022 Deoghar Rope Way Accident PM Modi Corona virus Cases Hike Latest News Update
देश में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

दिल्ली में मिले 299 नए संक्रमित
कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से डराने लगे हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 299 नए संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ सक्रिय मामलों की संख्या 814 हो गई है। राहत की बात ये है कि 173 मरीज ठीक होकर घर पहुंचे हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Amar Ujala Top News 13 April 2022 Deoghar Rope Way Accident PM Modi Corona virus Cases Hike Latest News Update
यूजीसी टू डिग्री प्रोग्राम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

एक साथ दो डिग्री प्राप्त करने से जुड़ी गाइडलाइन जारी
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति और संस्थानों-कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को पत्र लिखा है। इस पत्र में दो डिग्री को समानांतर रूप से प्राप्त करने से संबंधित गाइडलाइन का जिक्र किया गया है। यूजीसी ने कहा है कि नई शिक्षा नीति, 2020 के अनुसार शिक्षा को अधिक अनुभवात्मक, समग्र, एकीकृत, पूछताछ-संचालित, खोज-उन्मुख, शिक्षार्थी-केंद्रित, चर्चा-आधारित, सरल और आनंददायक बनाने की कोशिश करने की बात कही गई है। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed