फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kolar Gold Fields: इस सोने की खदान पर बनी है फिल्म केजीएफ, जानिए इसकी अनसुनी कहानी

Wed, 13 Apr 2022 06:19 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 13 Apr 2022 06:19 PM IST
विज्ञापन
kgf chapter 2 movie on kolar gold fields Karnataka know about the story of the film in Hindi
इस सोने की खदान पर बनी है फिल्म केजीएफ - फोटो : Twitter/ @MahipalRathore/ @santa_banta

Kolar Gold Fields: साउथ की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल केजीएफ 2 (KGF 2) के ट्रेलर ने धमाल मचा दिया है। बेसब्री से इस फिल्म का लोग इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी एक सोने की खदान से जुड़ी हुई है जिसका इतिहास 121 साल पुराना है। यह फिल्म रियल लाइफ की घटनाओं पर आधारित है। केजीएफ यानी कोलार गोल्ड फ़ील्ड्स की कहानी बिल्कुल फिल्म की तरह खूनी है। कर्नाटक के दक्षिण पूर्व इलाके में कोलार गोल्ड फील्ड्स स्थित है। 



साल 1871 में जब भारत पर अंग्रेजों का शासन था, तो इस दौरान ब्रिटिश सैनिक माइकल फिट्ज़गेराल्ड लेवेली ने बेंगलुरू में अपना घर बनवाया था। वह किताबों और आर्टिकल को पढ़ने में ज्यादातर समय व्यतीत करते थे। उनको भारत के इतिहास के बारे में जानने में उत्सुकता थी। उन्होंने साल 1804 में प्रकाशित एशियाटिक जर्नल का लेख पढ़ा। इस लेख में बताया गया था कि कोलार में लोग हाथ से जमीन खोदते हैं और सोना निकाल लेते हैं। 

kgf chapter 2 movie on kolar gold fields Karnataka know about the story of the film in Hindi
इस सोने की खदान पर बनी है फिल्म केजीएफ - फोटो : Twitter @MahipalRathore


क्या है केजीएफ का इतिहास

रिपोर्ट्स के मुताबिक, केजीएफ से इन सालों में 900 टन सोना निकाला जा चुका है। ब्रिटिश सरकार के लेफ्टिनेंट जॉन वॉरेन ने इस खान के बारे में लेख लिखा था। उन्होंने अपने इस आर्टिकल में बताया था कि साल 1799 में श्रीरंगपट्टनम की लड़ाई में अंग्रेजों ने टीपू सुल्तान को मार दिया। इसके बाद उन्होंने कोलार और आसपास के इलाकों को कब्जा लिया। हालांकि कुछ सालों बाद यह जमीन मैसूर राज्य को सौंप दी गई, लेकिन सर्वे का अधिकार अंग्रेजों के पास ही रहा। 

kgf chapter 2 movie on kolar gold fields Karnataka know about the story of the film in Hindi
इस सोने की खदान पर बनी है फिल्म केजीएफ - फोटो : iStock

हाथों से निकाला जाता था सोना

इसे लेख में बताया गया था कि उस दौरान कोलार में चोल साम्राज्य का शासन था। सबसे हैरान वाली बात यह है कि यहां पर लोग हाथ से खोदकर सोना निकाल लेते थे। वॉरेन ने घोषणा की कि सोना निकालने वालों को इनाम दिया जाएगा। इसके बाद जब लोगों ने सोना निकाला तो करीब 56 किलो मिट्टी में थोड़ा सा ही सोना निकला। इसके बाद तकनीक का इस्तेमाल किया गया। 

अंग्रेजों ने 1804 से लेकर 1860 तक सोना निकालने के लिए खतरनाक एक्सपेरिमेंट किए़, लेकिन उनके हाथ कोई कामयाबी नहीं लगी बल्कि कई मजदूरों की मौत हो गई। इसके बाद अंग्रेजों ने खुदाई पर रोक लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
kgf chapter 2 movie on kolar gold fields Karnataka know about the story of the film in Hindi
इस सोने की खदान पर बनी है फिल्म केजीएफ - फोटो : iStock

 इसके बाद लेवेली के मन में रिसर्च करने का ख्याल आया है और कोलार पहुंच गए।  मैसूर के महाराज साल 1873 में लेवेली को कोलार में खुदाई की इजाजत दी। 1875 में फिर से खुदाई शुरू की गई। रोशनी के लिए यहां पर बिजली का इंतजाम किया गया। कोलार भारत का पहला शहर है जहां पर सबसे पहले बिजली पहुंची थी। लेवेली की कोशिशों के बाद 1902 में केजीएफ में 95 प्रतिशत सोना निकाले जाने लगा। साल 1930 तक इस खान में 30 हजार मजूदर खुदाई करने लगे थे। 

विज्ञापन
kgf chapter 2 movie on kolar gold fields Karnataka know about the story of the film in Hindi
इस सोने की खदान पर बनी है फिल्म केजीएफ - फोटो : iStock

केजीएफ में लग गया अंग्रेजों का जमावड़ा

अंग्रेजों की सबसे पसंदीदा जगह बन गई कोलार गोल्ड फील्ड्स। ब्रिटिश अधिकारियों और इंजीनियर्स ने यहां पर अपना-अपना घर बनाना शुरू कर दिया। ठंडा होने की वजह से यह एक वैकेशन स्पॉट की तरह था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक समय केजीएफ को छोटा इंग्लैंड कहा जाता था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed