{"_id":"63887e37bc460a50576e45d1","slug":"auto-sales-november-2022-car-sales-report-november-2022-auto-sales-data-november-2022-india-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Auto Sales November 2022: मारुति, टाटा, स्कोडा को फायदा, किसको हुआ नुकसान, जानें नवंबर की पूरी सेल्स रिपोर्ट","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Auto Sales November 2022: मारुति, टाटा, स्कोडा को फायदा, किसको हुआ नुकसान, जानें नवंबर की पूरी सेल्स रिपोर्ट
Thu, 01 Dec 2022 05:51 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 01 Dec 2022 05:51 PM IST
विज्ञापन
Skoda Kushaq
- फोटो : Skoda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न वाहन निर्माता कंपनियों ने नवंबर 2022 के लिए अपने पैसेंजर व्हीकल्स (यात्री वाहनों) की बिक्री के आंकड़े जारी करने शुरू कर दिए हैं। पिछले साल नवंबर की बिक्री के आंकड़ों की तुलना में जहां एमजी मोटर ने 64 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया है। वहीं स्कोडा इंडिया की बिक्री दोगुना बढ़ गई है। टोयोटा ने नई एसयूवी हाइराइडर लॉन्च की है बावजूद इसके कंपनी ने बिक्री में गिरावट दर्ज की है। नवंबर 2022 मारुति सुजुकी, ह्यूंदै मोटर्स इंडिया, टाटा मोटर्स जैसी कार निर्माताओं के लिए अच्छा महीना रहा। इन सभी कंपनियों ने घरेलू बाजार में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की। यहां जानते हैं वाहन निर्माता कंपनियों की नवंबर 2022 की सेल्स रिपोर्ट।
MG Hector
- फोटो : For Reference Only
MG Motor India
MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने नवंबर 2022 के लिए अपनी खुदरा बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। वाहन निर्माता ने नवंबर 2021 में बेची गई 2,481 इकाइयों की तुलना में इस साल नवंबर में 4,079 यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी ने बताया कि उसने साल-दर-साल 64.41 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की।

MG Hector Facelift
- फोटो : MG Motor India
सेमीकंडक्टर चिप की कमी और कोविड से जुड़ी चुनौतियों के चलते 2021 में लो बेस ईयर रहा। बावजूद इसके वाहन निर्माता चालू कैलेंडर वर्ष में बिक्री में मजबूती के साथ वापसी करने में कामयाब रही है। इस साल अक्तूबर में बेची गई 4,367 यूनिट्स के साथ महीने-दर-महीने तुलना करने पर एमजी मोटर की बिक्री में मामूली गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Skoda Kushaq Monte Carlo Edition
- फोटो : Skoda
Skoda Auto India
Skoda Auto India (स्कोडा ऑटो इंडिया) ने गुरुवार को बताया कि उसने नवंबर के महीने में 4,433 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है। यह इस वर्ष के 11 महीनों में इसकी संचयी बिक्री के प्रदर्शन को 48,933 यूनिट्स तक ले जाता है और यह उन 23,858 यूनिट्स से लगभग दोगुना है, जिन्हें चेक ने 2021 में बेचा था।

स्कोडा कुशाक
- फोटो : skoda india
वाहन निर्माता की मिड-साइज एसयूवी कुशाक भारतीय बाजार में कामयाब हो गई है। कंपनी की बिक्री का बड़ा हिस्सा कुशाक से आना जारी है। कुशक वाहन निर्माता की भारत में पहली मिड-साइज एसयूवी है। इसे 2021 में देश में लॉन्च किया गया था और इसने तब से प्रतिस्पर्धी सेगमेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।